कापूरबावड़ी जंक्शन स्थित करोड़ों की संपत्ति पर बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप, नागरिकों ने की न्याय की मांग

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिस संपत्ति पर कार्रवाई की गई है, वह उनके पूर्वजों की संपत्ति है। इतना ही नहीं, उनके पास उससे जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज भी हैं। बिना किसी नोटिस के कार्रवाई होने पर परिवार में गहरा आक्रोश है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Allegation of action taken against property in Kapurbawdi without notice
कापूरबावड़ी में संपत्ति पर बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप | Image: Republic

Maharashtra: ठाणे के कापूरबावड़ी जंक्शन स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की एक महत्वपूर्ण संपत्ति पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। संबंधित संपत्ति मालिकों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के यह कार्रवाई की, जिससे उन्होंने प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, उक्त संपत्ति उनके पूर्वजों द्वारा कई साल पहले विधिवत खरीदी गई थी। उसके स्वामित्व से जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्हें कोई नोटिस दिए बिना संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया।

ये संपत्ति हमारे पूर्वजों की- परिवार

मीडिया से बातचीत के दौरान परिवार के सदस्यों ने स्वामित्व संबंधी दस्तावेज दिखाते हुए कहा, 'यह संपत्ति हमारे पूर्वजों की है और हमारे पास इसके सभी वैध कानूनी दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद हमें बिना किसी नोटिस के कार्रवाई का सामना करना पड़ा। हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।'

परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

परिवार ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि कापूरबावड़ी जंक्शन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और कीमती जगह पर स्थित इस भूखंड को बिल्डर के हित में हड़पने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भी नाराजगी का माहौल है। प्रभावित परिवार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: UP: बेटे के साथ दवाई लेने जा रही मां का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंसा, गिरी और सिर हुआ धड़ से अलग; बिजनौर में कंपा देने वाला हादसा
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड