UP: बेटे के साथ दवाई लेने जा रही मां का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंसा, गिरी और सिर हुआ धड़ से अलग; बिजनौर में कंपा देने वाला हादसा

महिला अपने बेटे के साथ दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रही थी। दोनों ही रेहड़े से अस्पताल की तरफ जा रहे थे, तभी रूट्स कॉलेज के पास अचानक सुमन का दुपट्टा रेहड़े के टायर और एक्सल में फंस गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Horrific accident in Bijnor
बिजनौर में दर्दनाक हादसा | Image: x

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेहद दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई। महिला का दुपट्टा अचानक रेहड़े के एक्सल (पहिये) में फंस गया। पहिया तेज गति में होने के कारण दुपट्टा इतनी तेजी से खिंचा कि महिला की गर्दन पर जोर का झटका लगा। दबाव इतना ज्यादा रहा कि महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह पूरा मामला थाना कोतवाली शहर इलाके में एक कॉलेज के पास का है। महिला की पहचान सुमन देवी, पत्नी बाबूराम के रूप में हुई है, जो कि हल्दौर थाना इलाके की रहने वाली बताई गई है।

बेटे संग दवाई लेने जा रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, मृतका सुमन देवी अपने बेटे के साथ दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रही थी। दोनों ही रेहड़े से अस्पताल की तरफ जा रहे थे, तभी रूट्स कॉलेज के पास अचानक सुमन का दुपट्टा रेहड़े के टायर और एक्सल में फंस गया।

पहिये में उलझ गया दुपट्टा

इसके बाद सुमन के गले में लिपटा दुपट्टा पहिये के घूमते हिस्से में फंसकर इतनी तेजी से खिंचा कि उसका दम घुटने लगा। देखते ही देखते स्थिति बेहद गंभीर हो गई। इसी दौरान महिला की गर्दन पर इतना तेज दबाव पड़ा कि उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसे ने सुमन के साथ मौजूद उसके बेटे को हैरत में डाल दिया। वहीं मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया।

Advertisement

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शहर कोतवाली पुलिस को सड़क दुर्घटना में महिला की मौत की खबर मिली थी। जांच में पता चला कि रेहड़े का फट्टा टूटने के कारण महिला का दुपट्टा एक्सल में फंस गया था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की परिस्थितियों की बारीकी से जांच में जुट गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अतीक अहमद की कब्र का दीदार और बगल में दफन अबान की लाश...छोटे भाई के जानजे पर फूट-फूट कर रोए अली-उमर- VIDEO

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड