अपडेटेड 11 July 2025 at 11:03 IST
Sawan 2025: सावन के साथ कांवड़ यात्रा का भव्य आगाज, दिल्ली से उत्तराखंड तक शिवभक्तों में दिखा उत्साह; गूंजे 'बम-बम भोले' के नारे
Kanwar Yatra 2025: सावन 2025 की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में शिवभक्त कांवड़ लेकर निकल पड़े हैं। कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- भारत
- 3 min read

Sawan 2025: आज, 11 जुलाई से पवित्र महीने सावन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही शुरू हो गई है कांवड़ यात्रा भी। दिल्ली-UP से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से कावड़ लेकर कावड़िए निकल चुके हैं। शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर गजब का उत्साह देखने मिल रहा है। चारों ओर भोले बाबा के जयकारों की गूंज सुनने को मिल रही है।
कांवड़ यात्रा सावन महीने की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होती है और सावन माह की शिवरात्रि तिथि तक चलती है। यह यात्रा इस बार 11 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगी।
मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
सावन का महीना शुरू होते ही देशभर के तमाम मंदिरों में आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती दिखी। शुक्रवार (11 जुलाई) तड़के सावन माह के पहले दिन पूजा-अर्चना के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर में ' रुद्राभिषेक' किया गया। भगवान शिव को दूध, दही और शहद अर्पित किया गया। अन्य मंदिरों में भी शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
कांवड़ लेकर निकल पड़े कांवडिए
सावन की शुरुआत के साथ ही हजारों श्रद्धालु कांवड़ कंधे पर उठाकर निकल पड़े हैं। वे शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे और अपनी भक्ति की पूर्ति करेंगे। हरिद्वार के हर की पौड़ी समेत गंगा के अन्य घाटों पर कांवड़ियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कांवड़ियों ने हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया और यहां का पवित्र जल एकत्र किया।
Advertisement
दिल्ली से UP तक कांवड़ यात्रा के लिए विशेष इंतजाम
कांवड़ यात्रा के मद्देनगर दिल्ली से लेकर यूपी, उत्तराखंड में विशेष इंतजाम किए गए। कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के संयुक्त सीपी पूर्वी रेंज विजय कुमार ने कहा, "पूर्वी रेंज के तीनों जिलों- उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के सभी उपाय किए गए हैं।"
उन्होंने बताया कि सभी मार्गों का सर्वेक्षण किया गया है और संबंधित मुद्दों को चिह्नित किया गया है। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन तैनात किए गए हैं। क्रेन को भी ड्यूटी के लिए स्टैंडबाय पर रखा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। हमारी सोशल मीडिया टीमों को सभी चीजों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं और अगर उन्हें कुछ भी चिंताजनक लगता है, तो वे इसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाएं।"
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 July 2025 at 10:57 IST