अपडेटेड 11 July 2025 at 07:28 IST

Sawan 2025: सावन के पहले दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, अंत में बोलें ये आरती

Sawan 2025: आज सावन के पहले दिन आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यहां दिए गए कुछ मंत्रों का जाप और आरती कर सकते हैं।

Lord Shiva
Sawan 2025: सावन के पहले दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, अंत में बोलें ये आरती | Image: Shutterstock

Sawan 2025: आज से भगवान शिव के पावन महीने की शिरुआत हो रही है। ऐसे में भोलेनाथ के भक्त उन्हें प्रसन्न कर ने के लिए न केवल जरूरी उपाय करते हैं बल्कि अनुष्ठान भी करते हैं। हम बात कर रहे हैं भगवान शिव के मंत्र और आरती की। आप आज के दिन शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्रों का जाप और आरती कर सकते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप शिवजी के कौन-से मंत्रों का जाप और आरती कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

1. ॐ नमः शिवाय

2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

Advertisement

3. ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

4. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

Advertisement

5. ऊं पषुप्ताय नमः

शिव आरती

ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा.

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा..

ओम जय शिव ओंकारा..

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे. हंसानन गरूड़ासन

वृषवाहन साजे..

ओम जय शिव ओंकारा..

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे.

त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे..

ओम जय शिव ओंकारा..

अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी.

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी..

ओम जय शिव ओंकारा..

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे.

सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे..

ओम जय शिव ओंकारा..

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका.

मधु कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे..

ओम जय शिव ओंकारा..

लक्ष्मी, सावित्री पार्वती संगा.

पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा..

ओम जय शिव ओंकारा..

पर्वत सोहें पार्वतू, शंकर कैलासा.

भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा..

ओम जय शिव ओंकारा..

जया में गंग बहत है, गल मुण्ड माला.

शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला..

ओम जय शिव ओंकारा..

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी.

नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी..

ओम जय शिव ओंकारा..

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोई नर गावे.

कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावे..

ओम जय शिव ओंकारा.. ओम जय शिव ओंकारा..

ये भी पढ़ें - Sawan: सावन का महीना आज से शुरू, इस खास मौके पर अपनों के भेजें ये संदेश

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 11 July 2025 at 07:28 IST