अपडेटेड 9 February 2026 at 22:10 IST
Lamborghini Crash: हादसे के वक्त कार सवार आरोपी शिवम का VIDEO VIRAL होने के बाद जोड़ा FIR में नाम, अब मामले में एक्शन, SHO लाइन हाजिर
आरोपी शिवम मिश्रा के वकील मृत्युंजय कुमार ने सोमवार को दावा किया कि हादसे के वक्त गाड़ी शिवम नहीं उनके ड्राइवर चला रहे थे। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही बरतने के आरोप में ग्वालटोली थाने के SHO को लाइन हाजिर कर दिया है।
- भारत
- 4 min read

कानपुर में हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में एक नया विवादित मोड़ आ गया है, जिसमें आरोपी के वकील ने अब बयान कर बताया है कि हादसे के समय शिवम मिश्रा गाड़ी नहीं चला रहे थे। वहीं, दूसरी ओर हिट एंड रन घटना में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही बरतने के आरोप में ग्वालटोली थाने के SHO को लाइन हाजिर कर दिया है। अब तक घटना के आरोपी शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आरोपी शिवम मिश्रा के वकील मृत्युंजय कुमार ने सोमवार को दावा किया कि जब लग्जरी कार ने रोड पर पैदल चलने कुछ लोगों और एक बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे कई लोग घायल हो गए, तब उनका क्लाइंट गाड़ी नहीं चला रहा था। पत्रकारों से बात करते हुए वकील ने बताया कि ये एक्सीडेंट का मामला है, जिस पर FIR दर्ज हुई है। हमने इस मामले में कोर्ट में एप्लीकेशन दिया है।
शिवम के वकील क्या कहा?
शिवम के वकील मृत्युंजय सिंह ने बताया कि गाड़ी शिवम का ड्राइवर मोहन चला रहा था, न कि शिवम खुद। उनके मुताबिक, कोर्ट में एक एप्लीकेशन दी गई है जिसमें ड्राइवर का नाम शामिल है, और इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी। यह एक एक्सीडेंट का मामला है और जब वह गाड़ी नहीं चला रहा था, तो उसके खिलाफ कोई केस नहीं बन सकता। वहीं, जब पत्रकारों ने वकील से सवाल किया कि CCTV में शिवम ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं, जवाब में उन्होंने कहा ये सब जांच का विषय है।
पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन
इधर मामले तुल पकड़ने के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लिया है। आदेश में कहा गया है कि ग्वालटोली क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना के प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर पुलिस आयुक्त द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना ग्वालटोली को संतोष कुमार गौड़ को लाइन हाजिर किया गया है।
Advertisement
12 घंटे के अंदर मांगी रिपोर्ट
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि इस मामले में लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जांच डीसीपी सेंट्रल को सौंपी है, जिसकी रिपोर्ट 12 घंटे के अंदर प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही, घटना की जांच में सहयोग न करने वाले शिवम मिश्रा और उनके परिवार के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर घटना पर भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की प्रतिक्रिया आई है।
अपर्णा यादव ने घटना पर क्या कहा?
अपर्णा बिष्ट यादव ने कानपुर लेम्बोर्गिनी दुर्घटना पर कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस प्रकार की घटनाओं से मेरा मन बहुत व्यथित होता है। यह जांच का विषय है कि असल घटना क्या हुई है और मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है...अगर आपके पास बहुत महंगी कार है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपको किसी को मारने का लाइसेंस मिल गया है...जिम्मेदारी से रहना चाहिए। ऐसे लोग अगर इस तरह का कार्य करेंगे, तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
Advertisement
कैसे हुआ हादसा
घटना रविवार (8 फरवरी) दोपहर करीब 3.15 बजे ग्वालटोली के रेव-3 मॉल के पास हुई। 10 करोड़ की लग्जरी गाड़ी लेम्बोर्गिनी से जा रहे 'रईसजादे' ने कई लोगों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेम्बोर्गिनी पहले एक ऑटो-रिक्शा से और फिर एक खड़ी रॉयल एनफील्ड से जा टकराई। टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल सवार करीब 10 फीट हवा में उछल गया। इसके बाद कार बाइक के अगले पहिये के ऊपर चढ़ गई और उसे थोड़ी दूर तक घसीटती हुई। बाद में एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 22:10 IST