Delhi: विमान लैंड करते ही पायलट को हुई उल्टी फिर अचानक तोड़ दिया दम...हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी और उजड़ गया पत्नी का सुहाग

Air India Express Pilot: एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट की श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट लैंड करने के तुरंत बाद मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Air India Express Pilot dies
Air India Express Pilot dies | Image: AI

Air India Express Pilot: एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट की श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट लैंड करने के तुरंत बाद मौत हो गई। ये घटना बुधवार, 9 अप्रैल की बताई जा रही है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट लैंड करने के थोड़ी ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। 

खबरों की माने तो, पायलट ने पूरी फ्लाइट उड़ा ली थी जब इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उसकी हालत खराब होने लगी। उसे तुरंत पास से एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट अरमान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वह श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट में उड़ान भर रहे थे। उनकी उम्र 28 साल बताई जा रही है और उनकी कथित तौर पर हाल ही में शादी भी हुई थी। इस बीच, उनके कलीग और एयरलाइन स्टाफ ने भी खुलासा किया है कि विमान के रनवे पर सुरक्षित उतरने के बाद पायलट ने कॉकपिट के अंदर उल्टी कर दी थी। बाद में, एयरपोर्ट पर एयरलाइन के डिस्पैच ऑफिस में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

एयरलाइन ने लोगों को अटकलों से बचने के लिए कहा

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने गुरुवार को इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने दुख जताते हुए कहा, "हमें एक मूल्यवान सहयोगी को मेडिकल कंडीशन के कारण खोने का गहरा अफसोस है। हम सभी उन्हें हर संभव मदद प्रदान करते हुए इस भारी नुकसान से उबर रहे हैं।" 

Advertisement

इसके अलावा, एयरलाइन ने जनता और मीडिया से पायलट के परिवार की प्राइवेसी का भी सम्मान करने की रिक्वेस्ट की है। बयान में आगे लिखा है कि एयरलाइन पूरे प्रोसेस में संबंधित अधिकारियों की मदद कर रही है, इस बीच, लोगों को अटकलों से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः NIA ने आतंकी तहव्वुर राणा को UAPA के तहत पालम एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार, अब कोर्ट में होगी पेशी

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड