LIVE BLOG

NIA कोर्ट लाया गया तहव्वुर राणा, 14 किलोमीटर का बनाया गया था ग्रीन कॉरिडोर

26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को आखिरकार भारत लाया गया है। उसे लेकर भारत आ रहे विमान की लैंडिंग दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर हुई। इसके बाद एनआईए उसे पटियाला हाउस लेकर पहुंची है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, इसके बाद उसे तिहाड़ जेल में रखा जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Tahawwur Rana
Tahawwur Rana | Image: Republic

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को एनआईए पटियाला हाउस लेकर पहुंची है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, इसके बाद उसे तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा। इससे पहले तहव्वुर राणा को भारत ला रहे विशेष विमान की लैंडिंग दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर हुई। यहीं से उसे एनआईए कोर्ट में पेश किया गया।


तहव्वुर राणा की रिमांड पर थोड़ी देर में फैसला

26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की रिमांड पर थोड़ी देर में फैसला आएगा। जानकारी के अनुसार एनआईए ने  20 दिन की रिमांड मांगी है।


चिराग ने परिवार संग साईं बाबा मंदिर में दर्शन किए

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन किए।  
 


Advertisement

तहव्वुर राणा को कोर्ट लेकर पहुंची NIA, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तहव्वुर राणा को लेकर NIA की टीम कोर्ट पहुंच गई है। कोर्ट परिसर के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 


NIA ने 14 दिन की रिमांड मांगी

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारी सुरक्षा के बीच NIA कोर्ट लाया गया है। बताया जा रहा है कि NIA ने 14 दिन की रिमांड मांगी है। NIA की तरफ से कोर्ट में वकील दयानन कृष्णनन ने कोर्ट में दलील रखी है। फिलहाल जज को पूरे केस की जानकारी दी जा रही है।


Advertisement

NIA कोर्ट लाया गया तहव्वुर राणा

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारी सुरक्षा के बीच NIA कोर्ट लाया गया है। 


कोर्ट पहुंचा तहव्वुर राणा

26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया। अमेरिका द्वारा प्रत्यर्पण के बाद वह आज भारत पहुंचा।


तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर क्या बोलीं किरण बेदी?

26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने ANI से बात की।

उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल में पहले भी खतरनाक अपराधियों, अलगाववादियों और आतंकवादियों को रखा जा चुका है। हालांकि, राणा के मामले में इसके अंतरराष्ट्रीय निहितार्थों के कारण असाधारण उपायों की आवश्यकता है। मेरा सुझाव है कि हर कीमत पर निम्नलिखित सावधानियों पर विचार किया जाना चाहिए। एकांत, उच्च निगरानी कारावास, अंतर-एजेंसी निगरानी। यदि संभव हो तो, AI-सहायता प्राप्त निगरानी। साथ ही, इस तरह के वैश्विक रूप से हाई-प्रोफाइल आतंकवादी संदिग्ध को ले जाते और उस पर मुकदमा चलाते समय, बहुत महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों को शामिल किया जाना चाहिए। 
 


MP में'जल गंगा संवर्धन अभियान' की घोषणा- प्रह्लाद

मध्य प्रदेश के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं, उन्होंने 30 मार्च से 30 जून तक 'जल गंगा संवर्धन अभियान' की घोषणा की है। MNREGA परिषद और आर्ट ऑफ लिविंग ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, दो चीजें इसका हिस्सा हैं, चंदेला और बुंदेला तालाबों का रखरखाव और नदियों का पुनरोद्धार...यह हमारे स्तर को बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को अच्छे जल संसाधन प्रदान करने का एक अच्छा प्रयास है।


तूफान और वज्रपात से हुई मौतों से CM नीतीश दुखी, किया मुआवजे का ऐलान

बिहार CMO ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तूफान और वज्रपात से नालंदा में 18, सीवान में 2, कटिहार में 1, दरभंगा में 1, बेगूसराय में 1, भागलपुर में 1 और जहानाबाद में 1 व्यक्ति की मौत से काफी दुखी हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सभी लोग पूरी तरह सतर्क रहें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का पालन करें।


तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार शाम को 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अमेरिका से उसके सफल प्रत्यर्पण के बाद IGIA, नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद की गई।

राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक विशेष विमान में NSG और NIA की टीमों द्वारा नई दिल्ली लाया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। हवाई अड्डे पर NIA की जांच टीम ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, मुख्य रूप से शिकागो (अमेरिका) में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को विमान से उतरते ही गिरफ्तार किया।


CM भजनलाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तापमान में अचानक वृद्धि के बाद पेयजल की मांग और उपलब्धता की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
 


देहरादून में शाम से भारी ओलावृष्टि

उत्तराखंड के देहरादून में आज शाम भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। 


तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए PM का अभिनंदन- शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया कि देश पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से अभिनंदन करता हूं। करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा हुई थी। उसके अनुसार अमेरिका ने भारत देश के सबसे बड़े अपराधी को हस्तांतरीत किया। इसके लिए मैं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का भी अभिनंदन करता हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमले के लिए जिम्मेदार तहव्वुर राणा को कड़ी सजा मिलेगी।


तहव्वुर राणा की थोड़ी देर में पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा एयरपोर्ट से निकल चुका है। जानकारी के अनुसार थोड़ी देर में उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


कई धाराओं के तहत तहब्बुर राणा गिरफ्तार

NIA ने UAPA के तहत तहब्बुर राणा को गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी को IPC की धारा 120B, 121, 121A, 302, 468, 471 और UAPA के सेक्शन 16,18,20 के तहत अरेस्ट किया गया है। 
 


NIA की लीगल टीम पहुंची पटियाला हाउस

बताया जा रहा है कि NIA की लीगल टीम पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची है। वहीं सीनियर वकील दयान कृष्णन अपनी टीम के साथ पटियाला हाउस पहुंचे हैं।
 


तहव्वुर राणा को ला रही विमान की लैंडिंग कब हुई

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से जुड़ी मिल रही जानकारी के अनुसार, आतंकी राणा को ला रही विशेष विमान की लैंडिंग आज शाम लगभग 6 बजकर 22 मिनट पर हुई। इसके बाद करीब 6 बजकर 30 मिनट पर वो विमान से बाहर निकला। तहव्वुर राणा के विमान से बाहर आने के बाद करीब 6 बजकर 40 मिनट पर UAPA के तहत NIA ने उसे पालम एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसका मेडिकल अंदर ही करवाया गया है। 
 


UAPA के तहत NIA ने आतंकी तहव्वुर राणा को किया गिरफ्तार

मुंबई ह‍मले का मास्‍टरमाइंड तहव्वुर राणा को NIA की 7 सदस्‍यीय टीम अमेरिका से लेकर दिल्ली पहुंची। मिली रही जानकारी के अनुसार, इसके बाद NIA ने UAPA के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया।


तहव्वुर राणा पहुंचा भारत, NIA ने किया गिरफ्तार

मुंबई ह‍मले का मास्‍टरमाइंड तहव्वुर राणा को NIA की 7 सदस्‍यीय टीम अमेरिका से लेकर दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली लैंड होते ही एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब मेडिकल के बाद कोर्ट में उसकी पेशी होगी। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक राणा को तिहाड़ जेल के हाई सिक्‍योरिट सेल में रखा जाएगा।
 


आज एक ऐतिहासिक दिन- सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज हमारी सरकार ने भारत सरकार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह दिल्ली को एक ऐसी स्वास्थ्य योजना देने की दिशा में एक और कदम है जो दिल्ली के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करती है।


यह दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ कवरेज प्रोग्राम- नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ कवरेज प्रोग्राम है।मैंने 5 तारीख को कहा था कि यह कार्यक्रम हेल्थ एश्योरेंस है हेल्थ इंश्योरेंस नहीं। इस कार्यक्रम में निश्चित रूप से प्रधानमंत्री मोदी का विजन रहा जिसके कारण लगभग 62 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इस स्कीम के तहत 2018 से अब तक 8 करोड़ 19 लाख गरीब लोगों का इलाज हो चुका है। 
 


तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर दानिस अंसारी बोले- देश की जीत

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर कहा कि यह हमारे देश की विजय है। जिसने भारत पर बुरी नजर डाली थी, आज उसका प्रत्यर्पण हुआ है। उसे(तहव्वुर हुसैन राणा) कड़ी सजा होगी।


दिल्ली में आज से आयुष्मान योजना लागू- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में आज से आयुष्मान योजना लागू हो गई है, आज केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान कार्ड वितरित किए। हम अगले साल तक दिल्ली में 1100 आरोग्य केंद्र खोलने जा रहे हैं।


महाकालेश्वर मंदिर में नितिन गडकरी की पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाबा महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।


बिहार समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा- सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा। बाबासाहेब के सपने को साकार किया जाएगा।


जेपी नड्डा और सीएम रेखा ने वितरित किए आयुष्मान कार्ड

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।


CM माझी ने की 114वें कुंडीय महायज्ञ में पूजा

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कालीतीर्थ मैदान में आयोजित सनातन धर्म सम्मेलन के 114वें कुंडीय महायज्ञ में पूजा की।


तहव्वुर राणा को सजा-ए-मौत मिले- शाइना एनसी

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "एक मुंबईकर के तौर पर मुझे बहुत खुशी है कि उसका(तहव्वुर हुसैन राणा) प्रत्यर्पण किया जा रहा है। यह 2019 से प्रधानमंत्री मोदी की लगातार बातचीत का नतीजा है, जब उन्होंने उसके प्रत्यर्पण के संबंध में अमेरिका को एक राजनयिक नोट सौंपा था... यह जीत उन सभी नागरिकों की है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को 26/11 हमले में खोया है... प्रधानमंत्री मोदी की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी साजिशकर्ताओं को करारा जवाब मिले और शिवसेना से हमारी मांग यही होगी कि तहव्वुर राणा को सजा-ए-मौत मिले।


तहव्वुर राणा को बुलेट प्रूफ गाड़ी में NIA मुख्यालय लाया जाएगा

आतंकी तहव्वुर राणा को  बुलेट प्रूफ गाड़ी में NIA मुख्यालय ले जाया जाएगा। दिल्ली पुलिस के सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन की एक टीम भी तहव्वुर राणा के लिए लगाई गई है। इस टीम में जेल वैन के साथ एक पायलट कार और एक एस्कॉर्ट कार साथ में होगी। थर्ड बटालियन की इस टीम में 15 पुलिसकर्मी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे। ये टीम राणा को NIA मुख्यालय तक एस्कॉर्ट करेगी। 


मुंबई ह‍मले का मास्‍टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत पहुंचा

मुंबई ह‍मले का मास्‍टरमाइंड तहव्वुर राणा को NIA की 7 सदस्‍यीय टीम अमेरिका से लेकर दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली लैंड होते ही एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब मेडिकल के बाद कोर्ट में उसकी पेशी होगी। राणा को तिहाड़ जेल के हाई सिक्‍योरिट सेल में रखा जाएगा।


पाताल से भी अपराधी को ढूंढ निकालेंगे-मनोज तिवारी

तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार का पहला निश्चय है कि हम अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखेंगे। अपराधी अपराध करके पाताल में भी चला जाए तो उसे ढूंढने का पूरा प्रयास होगा। मुंबई हमले का मास्टर माइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लगातार प्रयास हो रहे थे। 2014 के पहले की सरकार ऐसे लोगों को बचाना चाहती थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण हो रहा है और उसके किए की सजा इस देश की अदालत में तय होगी।


यह प्रधानमंत्री मोदी का नया भारत है-तरुण चुघ

 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "यह एक स्वागत योग्य कदम है... यह भारत और भारत की सोच की जीत है... भारत के नागरिकों पर हमला करने वाले लोग विश्व के किसी भी कोने में छिप जाएं, उन्हें पकड़ कर लाया जाएगा और कानून संगत सजा भी दी जाएगी। यह प्रधानमंत्री मोदी का नया भारत है।"


सरकार का स्वागत योग्य फैसला-RJD सांसद

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "ये स्वागत योग्य है। देश उस बर्बर हिंसा को भूला नहीं है। अब आर्थिक अपराध करके जो भागे हैं उनकी बारी होनी चाहिए। उनमें भी ढील नहीं होनी चाहिए 


गाड़ियां, एंबुलेंस और जैमर पालम एयरपोर्ट पर मौजूद

दिल्ली पुलिस की तीन गाड़ियां, एक एंबुलेंस और एक जैमर पालम टेक्निकल एयरपोर्ट के अंदर पहुंच गई है। अब थोड़ी ही देर में मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत पहुंचने वाला है। राणा को अमेरिका से लेकर आ रहे विशेष विमान की लैंडिग पालम एयरपोर्ट पर होगी।


तहव्वुर राणा को भारत के कानून से सजा दिलाएंगे-पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर कहा, "कांग्रेस की सरकार ने आरोपियों को सख़्त सजा दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। कसाब जो पकड़ा गया था उसे भी बिरयानी खिलाते थे। आज हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है। जिन्होंने हमारे देश पर हमला किया था उन्हें हम भारत की ज़मीन पर, भारत के कानून से सजा दिलाएंगे।"


NIA मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर बना इन्वेस्टीगेशन रूम

तहव्वुर राणा को NIA मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर बने सेल में रखा जाएगा। सेल के अंदर ही तहव्वुर राणा का मेडिकल होगा। NIA मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर इन्वेस्टीगेशन रूम बनाया गया है। NIA ने 4 लोगों की जांच टीम बनाई है ,जिसमे 2 IG रैंक के अधिकारी, ADG रैंक के अफसर और SP रैंक के अधिकारी शामिल हैं। फिजिकली या VC से तहव्वुर राणा की पेशी होगी इस पर मंथन जारी है।
 


JLN मेट्रो स्टेशन स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद

NIA दफ्तर के सामने सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दफ्तर के सामने का मेट्रो स्टेशन का गेट बंद कर दिया गया है। JLN मेट्रो स्टेशन स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद किया गया है।  सुरक्षा करणों से मेट्रो स्टेशन का गेट बंद किया गया। NIA मुख्यालय के सामने आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। मुख्यालय के सामने की सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।


अब इतने बजे भारत पहुंचेगाा तहव्वुर राणा

तहव्वुर हुसैन राणा को 12 से 1 बजे के बीच में भारत पहुंच सकता है। पहले 9 से 10 बजे के बीच आने की संभावना थी लेकिन बीच मे फ्यूल रिफलिंग के चलते एक स्टॉपेज लिया गया है। तहव्वुर राणा को कहां से निकाल कर NIA हेडक्वार्टर लेकर जाना है इसका फैसला लास्ट मोमेंट पर होगा। स्वाट कमांडो को अलर्ट पर रखा गया है।


मंत्री आशीष सूद ने किया जनकपुरी के पंखा रोड का दौरा

 दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जनकपुरी के पंखा रोड का दौरा किया और वहां सफाई, सौंदर्यीकरण और अन्य मुद्दों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बात की। उन्होने कहा,  रेखा गुप्ता की सरकार में सभी विभाग मिलकर दिल्ली की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। यहां PWD, पुलिस, नगर निगम के साथ मिलकर सरकार यहां पंखा रोड पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, कूड़े के निस्तारण के लिए काम कर रही है। हमने यहां का दौरा किया है। 


निरीक्षण का असर काम पर दिख रहा है- रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "जितने बड़े नाले हैं उसका निरीक्षण सरकार द्वारा किया गया। यमुना की सफाई के लिए 22 नालों की गाद निकालने का काम लगातार किया जा रहा है। पिछली बार और आज के निरीक्षण में बहुत बड़ा फर्क आ गया है। काम बहुत तेजी से हो रहा है। कई मशीनें लगाई गई हैं।


पटियाला हाउस कोर्ट के पास ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड

26/11 मुंबई आतंकी हमलों से संबंधित ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड, जिन्हें जनवरी के अंत में मुंबई से दिल्ली लाया गया था वे हाल ही में पटियाला हाउस कोर्ट को प्राप्त हुए हैं। संबंधित ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड NIA मामले में साक्ष्य का हिस्सा होने की संभावना है, जिसमें तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली को आरोपी बनाया गया है। जनवरी में NIA द्वारा मुंबई से उन्हें वापस मंगाने के लिए दायर एक आवेदन के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मुंबई हमलों से संबंधित अपने ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड वापस मंगाए थे। सूत्रों ने यह बताया है। 


CM रेखा गुप्ता की बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को बड़ा निर्देश

दिल्ली सरकार ने बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को नालों की समय पर सफाई सुनिश्चित करने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। यह नाला (वजीराबाद) यमुना में बहने वाले प्रमुख नालों में से एक है और इसलिए नदी की सफाई में महत्वपूर्ण है।


CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश, ओलावृष्टि, तूफान और आकाशीय बिजली के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके। 


उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सफाई कार्य का लिया जायजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बारापूला नाले पर चल रहे कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया।


CM रेखा गुप्ता ने वजीराबाद में नाले की सफाई के काम का निरीक्षण किया

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री परवेश साहिब सिंह ने वजीराबाद में नाले की सफाई के काम का निरीक्षण किया।


वज्रपात से मौत पर नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 4 जिलों में वज्रपात से 13 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।


दिल्ली में NIA मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

आज, 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर भारत आएंगे। दिल्ली के राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत पहुंचने के बाद राणा को NIA कोर्ट में पेशी किया जाएगा।


दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू

दिल्लीवालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दिल्ली में आज से आयुष्मान योजना लागू हो जाएगी,जिसके बाद लोगों को आयुष्मान कार्ड मिलना शुरू हो जाएगा। आयुष्मान कार्ड से दिल्ली के नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने वाली है। 


तहव्वुर राणा आज भारत पहुंचेगा

मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आज भारत पहुंचेगा। आतंकी को अमेरिका से विशेष विमान के जरिए भारत लाया जा रहा है। गुरुवार को स्पेशल फ्लाइट गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। उसे भारत लाने के लिए भारत से एक विशेष टीम अमेरिका गई थी जो उसे साथ लेकर आ रही है।

Published By:
 Rupam Kumari

पब्लिश्ड