रांची RSS ऑफिस हमले का तार ISI से जुड़ा, तीनों आरोपियों ने पेट्रोल बम फेंकेने के बाद VIDEO बनाकर दुबई में बैठे हैंडलर्स को भेजा, कई खुलासे
रांची में RSS के दफ्तर पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) से कथित संबंध सामने आए हैं। जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं।
- भारत
- 3 min read

झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर 16 जून की देर रात हुए पेट्रोल बम हमले के पीछे एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण आपराधिक घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे ISI से फंडेड आतंकी संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) की साजिश थी।
सूत्रों के मुताबिक, RSS के दफ्तर पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) से कथित संबंध सामने आए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस संगठन को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से फंडिंग मिलती है।
अपने हैंडलर्स को भेजा था हमले का VIDEO
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 'बोटिम' (Botim) और व्हाट्सएप के जरिए अपने हैंडलर्स के लगातार संपर्क में थे। जांचकर्ताओं को पता चला है कि आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन पर पूरे पेट्रोल बम हमले का वीडियो बनाया और बाद में हमले को अंजाम देने के सबूत के तौर पर वह फुटेज अपने हैंडलर्स को भेज था।
दुबई में भट्टी से मिले थे आरोपी
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सैफ अंसारी और अमन अंसारी दुबई गए थे, जहां वे पाकिस्तान के नागरिक शाहबाज राणा उर्फ भट्टी के संपर्क में आए। इसके बाद, वे कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हुए और TTH की भारत-विरोधी गतिविधियों को फैलाने के लिए तैयार हो गए। आरोपी कथित तौर पर विदेशों में बैठे अपने हैंडलर्स के साथ 'बोटिम' (जो UAE समेत खाड़ी देशों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाला कम्युनिकेशन ऐप है) और 'व्हाट्सएप' के जरिए संपर्क में बने हुए थे।
Advertisement
बोटिम के जरिए मिला था हमले का निर्देश
सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि रेकी (निगरानी), टारगेट चुनने और हमले को अंजाम देने से जुड़े निर्देश इन्हीं कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए दिए गए होंगे। यह हमला 16 जून की रात करीब 11:35 बजे हुआ, जब रांची के चुटिया इलाके में स्थित RSS ऑफिस पर दो पेट्रोल बम फेंके गए। एक पेट्रोल बम मुख्य गेट के बाहर मिला, जबकि दूसरा इमारत की छत पर गिरा। राहत की बात थी कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
कौन है गिरफ्तार तीनों आरोपी
पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हुई थी। वीडियो में देखा गया कि पेट्रोल बम फेंकने के बाद आरोपियों ने खड़े होकर उसका वीडियो भी बनाया, फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। हमले के तुरंत बाद, झारखंड पुलिस ने जांच शुरू की और तीन संदिग्धों - सैफी अंसारी उर्फ रोहित, अमन अंसारी और सायम सुजान को गिरफ्तार किया।