अपडेटेड 16 December 2024 at 08:49 IST

दूसरी महिला संग प्रेम, अवैध संबंध... फिर पत्नी को साड़ी से घोटकर मार डाला, कातिल पति गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने में शख्स का साथ उसकी प्रेमिका ने भी दिया था। दोनों ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतारा।

Follow : Google News Icon  
Murder News
सांकेतिक फोटो | Image: Canva

Jharkhand Crime News: शादी के बाद दूसरी महिला से प्यार में एक शख्स इस कदर पागल हो गया कि वह हत्यारा बन गया। प्रेमिका के संग मिलकर उसने अपनी पत्नी को ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और पुलिस के चुंगल से बचता रहा। घटना के एक साल बाद आखिरकार आरोपी शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने पत्नी के कत्ल में आरोपी पति सुनील सिंह को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। उसने शादी के बाद किसी और महिला संग अफेयर होने के बाद पत्नी को साड़ी से गला घोटकर मार दिया था। 

प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की

मामला झारखंड के रामगढ़ का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने में शख्स का साथ उसकी प्रेमिका ने भी दिया था। दोनों ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतारा।

पुलिस के मुताबिक रामगढ़ के कुज्जू ओपी क्षेत्र के तोपा कॉलोनी के रहने वाले सुनील सिंह का शादी के बाद अफेयर शुरू हो गया था। वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल सिरका में रह रहा था। यहीं उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा था। दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए थे। दूसरी महिला के प्यार में डूबे शख्स ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

Advertisement

पुलिस से भागता रहा आरोपी

इसके बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उसने साड़ी से अपनी पत्नी का गला घोट मार दिया। घटना के बाद प्रेमिका को हत्थे चढ़ गई थी, लेकिन आरोपी सुनील पुलिस के चंगुल से भागता रहा।

कोलकाता से हुई शख्स की गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी शख्स पिछले एक साल से फरार चल रहा था। प्रेमिका के चक्कर में उसने पत्नी का गला घोट दिया और फिर फरार हो गया था। हालांकि अब उसे आखिरकार को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'टांगों से चीरकर फेंक दिया था...', चश्मदीद ने बतायी रूह कंपा देने वाली 1978 में संभल दंगों की कहानी

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 16 December 2024 at 08:49 IST