Jharkhand: बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 25 लाख का इनामी सब-जोनल नक्सल कमांडर कुंवर मांझी ढेर, 1 जवान शहीद

झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बिरहोरडेरा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी सब-जोनल नक्सल कमांडर कुंवर मांझी को ढेर कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Naxalite Encounter Bokaro Jharkhand
बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ | Image: ANI

झारखंड के बोकारो में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। बिरहोरडेरा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी संगठन के बीच यह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन की टीम को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने 25 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली कुंवर मांझी सहित दो माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया।


सुरक्षाबलों से मिली जानकारी के मुताबिक, विशेष सूचना के आधार पर कोबरा 209 बटालियन ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान कुख्यात कुंवर मांझी के रूप में हुई है, जिस पर सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं, गोली लगने से एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में जवान शहीद हो गए।

नक्सल कमांडर कुंवर मांझी मुठभेड़ में ढेर

झारखंड के बोकारो जिले के वन क्षेत्र में आज सुबह करीब 6.30 बजे हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक सब-जोनल नक्सल कमांडर कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी को मार गिराया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 209 कोबरा इकाई और झारखंड पुलिस के जवानों द्वारा चलाए गए अभियान में एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई।

मुठभेड़ में एक जवान शहीद

बिरहोरडेरा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। दोनों नक्सलियों के शव को सुरक्षा बल ने बरामद कर लिया हैं। इनमें से एक नक्सली वर्दी में था, जबकि दूसरा सामान्य कपड़ों में था। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है। मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ है। इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि कुछ अन्य नक्सली घायल अवस्था में भाग निकले हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गजवा-ए-हिंद' मिशन पर था जलालुद्दीन उर्फ छांगुर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड