Jharkhand: मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर, जमशेदपुर में यूपी STF ने मिट्टी में मिलाया

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में मारा गया है। झारखंड के जमशेदपुर में यूपी STF को बड़ी कामयाबी मिली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mukhtar Ansari's sharp shooter Anuj Kanaujia killed in encounter
शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर | Image: ANI

झारखंड के जमशेदपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर और इनामी बदमाश अनुज कनौजिया (Anuj Kannaujia) मुठभेड़ में मारा गया है। यूपी STF और झारखंड पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन में  2.5 लाख के इनामी बदमाश को मारा गया। कनौजिया के खिलाफ 23 से अधिक मामले दर्ज थे। यूपी पुलिस और STF को लंबे समय से तालाश थी। मुठभेड़ के दौरान DSP डीके शाही को भी गोली लगी है।

जमशेदपुर में यूपी STF और झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। शनिवार देर रात को संयुक्त अभियान में इनामी बदमाश अनुज कनौजिया को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग होती रही। गोलीबारी में मुख्तार (Mukhtar Ansari) गिरोह का शूटर अनुज कनौजिया मारा गया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे STF के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही को भी गोली लगी है।
 

शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर

ADG UP STF अमिताभ यश ने बताया कि मुख्तार अंसारी गिरोह के 2.5 लाख रुपये के इनामी शूटर अनुज कन्नौजिया को शनिवार को जमशेदपुर में यूपी STF और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मुठभेड़ में मार गिराया गया। STF और झारखंड पुलिस ने सूचना के आधार पर अनुज कन्नौजिया को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने सुरक्षा बलों की ओर फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में अनुज कन्नौजिया मारा गया।

कनौजिया के खिलाफ 23 मामले दर्ज 

अमिताभ यश ने बताया कि मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में कनौजिया के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं। मऊ में उसके ऊपर सबसे अधिक 6 केस दर्ज हैं। पिछले दिनों यूपी पुलिस ने उसके ऊपर 2.5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। यूपी पुलिस को पांच सालों से अनुज कनौजिया की तलाश थी। उसके झारखंड में छिपे होने की खबर मिलते ही STF एक्शन में आ गई। झारखंड पुलिस और एसटीफ ने शार्प शूटर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शनिवार देर रात को मुठभेड़ में अनुज को मार गिराया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  Rajasthan: बीकानेर में एक ही घर में दो शव मिलने से मचा हड़कंप

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड