BREAKING: झारखंड में करणी सेना के नेता विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, जमशेदपुर में झाड़ियों में मिला शव; NH-33 पर बवाल

झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ता आक्रोश में है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Karni Sena Leader Murder
करणी सेना नेता विनय सिंह की गोली मारकर हत्या | Image: ANI/X

झारखंड में करणी सेना के नेता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। विनय सिंह की हत्या के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना रोड और नेशनल हाइवे 33 को जाम कर दिया।

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकों कई गोलियों मारी है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इधर हत्या के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। 

विनय सिंह की हत्या से जमशेदपुर में हड़कंप

जमशेदपुर पुलिस ने बताया कि कल शाम करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह का शव बरामद हुआ। उनके सिर और शरीर पर गोलियों के निशान है।  रविवार सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। विनय सिंह का शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। 

शव के पास से पिस्टल बरामद

पुलिस ने बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव बालिगुमा में नेशनल हाईवे से लगभग 250 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिला। उनके शव के पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और एक स्कूटी बरामद हुई है। उनका मोबाइल भी उनके पास से बरामद हुआ है। उनकी बॉडी वहां कैसे पहुंची इसकी भी जांच की जा रही है।

Advertisement

करणी सेना के नेता को गोलियों से भूना

जानकारी के मुताबिक, विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। देर शाम पुलिस को घर वालों ने सूचना दी की सुबह 11:30 बजे घर से निकले हैं मगर उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। इसके बाद पुलिस उनके मोबाइल का लोकेशन ट्रैक किया तो बालीगुमा मिला, जहां से उनका शव बरामद हुआ। उनके शरीर पर गोलियों के कई निशान थे।

हत्या के विरोध में NH-33 जाम

मृतक  विनय सिंह करणी सेना के तेजतर्रार नेता माने जाते थे और राज्य भर में उनकी सक्रियता काफी थी। हत्या के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं आक्रोश में हैं। हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया है। उनकी हत्या को राजनीतिक और संगठनों के बीच बढ़ते तनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हत्याकांड की जांच लिए एसआईटी का गठन किया गया है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुरक्षाबलों को मिली बड़ा कामयाबी, बोकारो मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड