Jharkhand: सुरक्षाबलों को मिली बड़ा कामयाबी, बोकारो मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर; गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला लुगू पहाड़

झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। बोकारो जिले के लुगू पहाड़ में दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Naxalite encounter Bokaro Jharkhand
Naxalite encounter Bokaro Jharkhand | Image: Republic

झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बोकारो जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस और CRPF के बीच चल रही मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सिलयों में एक पर 1 करोड़ का इनाम था। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। लुगू पर पहाड़ पर अभी भी दोनों ओर से रूक-रूककर फायरिंग हो रही है।

झारखंड के बोकारो जिले में CRPF ने 8 खूंखार नक्लियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। सोमवार सुबह-सुबह लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस और सीआरपीएफ की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। एक नक्सली पर 1 करोड़ रुपए का इनाम रखा था।

 बोकारो मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

सीआरपीएफ की ओर से बताया गया कि सुरक्षाबलों ने कुल 8 माओवादियों को मार गिराया है। मौके से एक SLR, दो INSAS राइफलें और एक पिस्तौल बरामद की है। बीच-बीच में गोलीबारी जारी है। इलाके में और नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है। 

एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक मुठभेड़ में ढेर

डीजीपी झारखंड ने बताया कि बोकारो मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी माओवादी विवेक भी मारा गया। अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
 

Advertisement

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान

सुरक्षाबलों की टीम की अगुवाई कोयला क्षेत्र के डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी मनोज स्वर्गियारी समेत ने की थी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। डीजीपी झारखंड ने बताया कि मुठभेड़ में करोड़ के इनामी विवेक और 25 लाख के इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अरविंद यादव के मारा गया है। बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ कोबरा सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई है, जो इस ऑपरेशन में शामिल थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में फिर मंदिर पर हमला, खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड