अपडेटेड 30 December 2024 at 00:06 IST
झारखंड : चाकू के दम पर आरिफ अंसारी ने किया रेप, हिंदू समुदाय की महिला को बनाया निशाना
झारखंड के साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में बीते राज को चाकू का भय दिखाकर हिन्दू समुदाय के विवाहित महिला से आरोपी आरिफ अंसारी ने जबरन दुष्कर्म किया।
- भारत
- 3 min read

Jharkhand Crime: झारखंड के साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में बीते राज को चाकू का भय दिखाकर हिन्दू समुदाय के विवाहित महिला से आरोपी आरिफ अंसारी ने जबरन दुष्कर्म किया, वहीं घटना के बाद 24 साल की विवाहित महिला तीन पहाड़ थाना में शिकायत देकर अपने ही गांव के रहने वाले आरिफ अंसारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने पीड़िता के घर वालों के द्वारा पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की और हिरासत में ले लिया है, वहीं पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताई की मैं अपने घर में सो रही थी, तभी आधी रात के अंधेरे में एक अज्ञात व्यक्ति मेरे घर में घुसकर चाकू का भय दिखाकर जबरन दुष्कर्म किया, तभी मैं मौका देखकर लगभग सुबह के 4 बजे हल्ला करने लगी, तभी मेरी सास ससुर और आसपास के लोग पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी आरिफ अंसारी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
झारखंड में नहीं थम रहा अपराध
साहिबगंज से हाल ही में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई थी जिसमें एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा एक लाख रुपए में कर दिया। संतोष यादव नामक शख्स ने लड़की के पिता को रकम देकर नाबालिग से रातभर दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। लड़की के पिता और दुष्कर्म के आरोपी, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि लड़की को उसका पिता पकड़कर संतोष यादव के घर ले गया और इसके बदले में उसने रुपए वसूले। आरोपी की उम्र 42 वर्ष है। मंगलवार (24 दिसंबर) को नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अमित गुप्ता ने घटना की जानकारी मिलने के बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लड़की के पिता को भी पकड़ा गया।
घर में घुसकर महिला के फाड़े कपड़े
रामगढ़ताल की रहने वाली महिला के कमरे में घुसकर झारखंड के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट कर तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीआरवी पुलिस के पहुंचने पर आरोपित फरार हो गया। शिकायत करने पर उसकी पत्नी भी महिला को पीटने के लिए पहुंच गई। पीड़िता की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस आरएन सिंह उर्फ सद्दाम हुसैन और उसकी पत्नी गुलशन बानों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपित नौसड़ में किराए पर रहता है। इसके पहले भी आरोपित ने साथियों संग मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर गीडा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। लेकिन बाद में पुलिस ने सामूहिक दुश्कर्म की धारा हटा दी, जिसके बाद आरोपित ने दोबारा कोशिश की।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 30 December 2024 at 00:06 IST