झारखंड: गोड्डा में आदिम जनजाति पहाड़ियां महिला के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Jharkhand: झारखंड के गोड्डा जिले में आदिम जनजाति पहाड़ियां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने में आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Image for representational purposes only.
Two youths raped a primitive tribal Pahadia woman in Godda | Image: PTI

Jharkhand: झारखंड के गोड्डा जिले में आदिम जनजाति पहाड़ियां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। मामला गोड्डा जिले के सुदूरवर्ती राजाभीठा थाना क्षेत्र का है, जहां रतनपुर साप्ताहिक हाट से महिला लौट रही थी। इसी बीच केड़ोंकुप्पी गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला को रास्ते में रोक कर जबरन एक सुनसान मैदान की ओर ले गए। जिसके बाद दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के शोर मचाने पर आस पास लोगों की भीड़ जुट गई। तभी दोनों युवक अपनी बाइक को घटना स्थल पर छोड़ मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आरोपी का बाइक को ग्रामीणों ने पीड़िता के गांव ले गए और पीड़ित महिला का प्राथमिक उपचार कराया।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत पर दर्ज हुआ केस

पीड़िता ने बताया की घटना के बाद मामला दर्ज कराने स्थानीय राजाभीठा थाना पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और आवेदन लेने से इनकार कर दिया और पीड़िता को प्राथमिक की दर्ज न करने की सलाह देते हुए आरोपियों से समझौता कर लेने की हिदायत दे दी। जिसके बाद पीड़िता ने थाना का चक्कर काट कर थक गई जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो पीड़ित ने गोड्डा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस रेस में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

महिला से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक की पहचान विशाल पहाड़ियां, थाना राजाभीठा जिला गोड्डा का रहने वाले के तौर पर हुई है। पूरे मामले पर गोड्डा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी ने बताया कि सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के एक महिला के साथ हाट से लौटते वक्त दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें एक की गिरफ्तारी हो गई है। और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 1984 सिख विरोधी दंगा:सरस्वती विहार हिंसा मामले में सज्जन कुमार दोषी करार

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड