अपडेटेड 24 August 2024 at 10:22 IST

Jharkhand: चंपाई सोरेन की नाराजगी पर आया CM हेमंत का बड़ा बयान, बोले- पुराने रिश्तों में कटुता...

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अब चंपाई सोरेन की नाराजगी पर सीएम हेमंत की प्रतिक्रिया आई है।

Follow : Google News Icon  
Hemant Soren & Champai Soren
Hemant Soren & Champai Soren | Image: PTI

झारखंड की सियासत में बीते दिनों खूब खेला देखने को मिला। राज्य के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने बगावती बिगुल फूंका, इसके बाद उनके BJP में सामने की होने की चर्चा शुरू हो गई। अचानक चंपाई दिल्ली दौरे पर भी आए। उनके दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की भी चर्चा थी। मगर सब अफवाह निकला। हालांकि, चंपई के हेमंत से नाराजगी की बात जग जाहिर हो गई। उन्होंने अलग पार्टी बनाने का भी ऐलान कर दिया है। अब चाचा की नाराजगी पर भतीजे हेमंत सोरेन का बड़ा आया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को कार्यक्रम में शिरकत करने जमशेदपुर पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे चंपाई सोरेने की नाराजगी को लेकर सवाल किया। हेमंत एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधी रखी। हेमंत ने कहा कि अभी मैं जिस जगह खड़ा हूं वहां, पर ऐसी राजनीतिक बयानबाजी करना गलत होगा। सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना के साथ पूर्व सांसद सुनील महतो की बेटी अंकिता महतो के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे।

चंपई की नाराजगी पर क्या बोले हेमंत?

हालांकि, हेमंत सोरेन ने चाचा की नाराजगी पर इतना जरूर कहा कि चंपई से उनकी कोई नाराजगी नहीं है और वर्षों पुराने रिश्तों में कटुता ता कि तो कोई जगह ही नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा कि JMM एक परिवार की तरहा है। हम सभी सदस्यों व उनके परिजनों के बीच विपरीत परिस्थिति में खड़े रहते हैं।

चंपाई ने अलग पार्टी बनाने का किया ऐलान

बता दें कि बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार (21 अगस्त, 2024) को घोषणा की कि वो एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। उन्होंने अपने पैतृक जिले सरायकेला-खरसावां में एक सभा को संबोधित करते हुए ये घोषणा की। अलग राजनीतिक पार्टी की घोषणा के साथ ही उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें भी पीछे छूट गईं।

Advertisement

हेमंत से इस वजह से है नाराजगी

बता दें कि 3 जुलाई 2024 के राजनीतिक घटनाक्रम ने चंपई सोरेन को अंदर तक झकझोर दिया था। विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई थी और वो भी बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के, बाद में चंपई सोरेन से मुख्यमंत्री का इस्तीफा ही मांग लिया गया। ये उनके आत्मसम्मान पर चोट थी। जो बीते दिनों उनके X पोस्ट पर छलकी भी। हेमंत नाराजगी की बात को स्वीकार नहीं रहे हैं मगर चंपाई ने अलग पार्टी बनाने का ऐलान जरूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: ये लाठी तुम्हारे सरकार के कफन में अंतिम कील साबित होगी:शिवराज सिंह चौहान
 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 August 2024 at 10:22 IST