झारखंड: RJD के कार्यक्रम में हंगामा, तीन पुलिसकर्मी घायल

झारखंड के चतरा में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Police
पुलिसकर्मी घायल | Image: PTI/ Representative

झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल राजद ने झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर हंटरगंज थाना क्षेत्र के दतमी गांव में इस जिला स्तरीय होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि भोक्ता के कार्यक्रम स्थल से चले जाने के बाद एक भोजपुरी गायक के संगीत कार्यक्रम के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने हंगामा करना शुरू कर किया। हंटरगंज के थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने बताया, ‘‘उपद्रवियों ने मंच पर हंगामा करने की कोशिश की। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनपर पथराव किया गया।’’

चौधरी ने बताया कि उन्हें भी मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया, ‘‘उप निरीक्षक दिलीप यादव, आईआरबी जवान अविनाश कुमार और एक महिला कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गईं। शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

Advertisement

राजद के चतरा जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम के मौके पर पार्टी की ओर से संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यादव ने कहा, ‘‘कुछ असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम में खलल डालने की कोशिश की। पुलिस प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।"

इसे भी पढ़ें - Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी ने विभागों का आवंटन किया, गृह विभाग अपने पास रखा - Republic Bharat

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड