Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी ने विभागों का आवंटन किया, गृह विभाग अपने पास रखा

हरियाणा में नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद और मंत्रिपरिषद का विस्तार होने के कुछ दिन बाद मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Nayab Singh Saini
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी | Image: ANI

CM Saini allocated departments: नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद और मंत्रिपरिषद का विस्तार होने के कुछ दिन बाद शुक्रवार रात मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। सैनी ने प्रमुख गृह विभाग अपने पास ही रखा है।

सरकारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री सैनी के पास गृह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, युवा सशक्तीकरण, सूचना एवं जनसंपर्क तथा भाषा एवं संस्कृति, खान एवं भूविज्ञान तथा विदेश सहयोग विभाग रहेंगे। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में गृह विभाग अनिल विज के पास था, जिन्हें सैनी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली है।

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल को कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, विरासत और पर्यटन और संसदीय कार्य विभाग मिले हैं। खट्टर के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में कृषि विभाग जे पी दलाल के पास था।

वहीं, एक अन्य कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को उद्योग और वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग दिए गए हैं। उनके पास पिछली सरकार में परिवहन विभाग था। रणजीत सिंह को ऊर्जा और जेल विभाग मिला है जो खट्टर सरकार में भी उनके पास ही था।

Advertisement

पिछले दिनों एक आश्चर्यजनक कदम में, भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मनोहर लाल खट्टर की जगह ओबीसी नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसी दिन सैनी के साथ चार भाजपा विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कार्यभार संभालने के एक सप्ताह बाद 19 मार्च को अपने पहले मंत्रिपरिषद विस्तार में आठ भाजपा विधायकों को शामिल किया था जिनमें से सात नए चेहरे थे।

इसे भी पढ़ें - झारखंड: RJD के कार्यक्रम में हंगामा, तीन पुलिसकर्मी घायल - Republic Bharat

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड