अपडेटेड 1 August 2024 at 22:38 IST

झारखंड: लातेहार में करंट लगने से 5 कांवड़ियों की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मौत पर जताया शोक

यह हादसा बालूमाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तड़के करीब तीन बजे हुआ। घटना में तीन लोग झुलस भी गए।

Follow : Google News Icon  
Jharkhand CM Hemant Soren
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन | Image: Facebook

झारखंड के लातेहार जिले में कांवड़ियों के वाहन के उच्च वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आने से बृहस्पतिवार तड़के दो नाबालिग सहित पांच कावंड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा बालूमाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तड़के करीब तीन बजे हुआ। घटना में तीन लोग झुलस भी गए। कांवड़िये देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। बालूमाथ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उच्च वोल्टेज वाला तार उनके वाहन पर गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए।’’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मौत पर जताया शोक...

बाद में, एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से चार की पहचान रंगीली कुमारी (12), अंजलि कुमारी (15), दिलीप उरांव (29) और सबिता देवी (30) के रूप में की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लातेहार के बालूमाथ में हादसे में पांच कांवड़ियों की मृत्यु की खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवगंत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। हादसे में घायल लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।’’

ये भी पढ़ें - बुटीक पर 15k रुपये का जुर्माना, ब्लाउज की आपूर्ति करने मे विफल का मामला

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 August 2024 at 22:38 IST