'जबरन माइक लगा देंगे, मुसलमानों को कमजोर समझ लिया है, वो गरीब हो सकते हैं...', हजारीबाग हिंसा पर क्या बोल गए इरफान अंसारी?

हजारीबाग में हुई हिंसा की घटना पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग हमारे युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Irfan Ansari controversial statement on Hazaribagh violence
इरफान अंसारी का हजारीबाग हिंसा पर विवादित बयान | Image: ANI/PTI

झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्र के मौके पर दो गुटों के बीच झंडा बांधने को लेकर हिंसक झड़प हो गई है। इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और आगजनी हुई है। बवाल के बाद कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया है। अब पूरे विवाद पर झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया आई है। मगर उनका बयान विवाद को सुलझाने के बजाय उकसाने वाला है।

हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन स्थित हिंदुस्तान चौक पर शिवरात्रि के मौके पर झंडा और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदाय में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों समुदायों के ओर से काफी पत्थरबाजी हुई । इस घटना में कुछ लोगों घायल भी हो गए। भीड़ ने कई गाड़ियों को आग को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। मगर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने पूरे विवाद के लिए RSS और बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा दिया। मंत्री जी यहीं नहीं रूके,  उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुसलमानों को कमजोर नहीं समझना चाहिए।

RSS मानसिकता वाले लोगों का काम-इरफान अंसारी

हजारीबाग में हुई हिंसा की घटना पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, मैंने SP से कहा है कि हजारीबाग के आस-पास के इलाकों से अच्छे से निपटें। वहां असामाजिक तत्व हैं। RSS मानसिकता वाले जो लोग हैं। कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग हमारे युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं। भाजपा को इसका फ़ायदा मिल रहा है लेकिन हमारे बच्चे जेल जाएंगे। हमारी सरकार में ऐसा कभी नहीं होगा। हम उन लोगों को नहीं छोड़ेंगे जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया है।

 मुसलमानों को कमजोर समझ लिया है क्या-इरफान अंसारी

इरफान अंसारी ने आगे कहा, आप जबरन किसी के गांव में जाकर कहिएगा कि स्पीकर लगाएंगे तो ये क्या बात हुई। कल आप ये भी कह सकते हैं कि मस्जिद में माइक लगा देंगे ऊपर से केस भी इन्हें लोगों के उपर कर देंगे। ये कौन सा तरीका है। वहां के सांसद, विधायक क्या कर रहे हैं। वहां के मुसलमानों को कमजोर समझ लिया है। मुसलमान गरीब हो सकता है, मगर कमजोर नहीं। सब क्या सोच रहें हैं कि कोई बोलने वाला नहीं है। मैं खुद वहां जाकर मामले की जानकारी लूंगा। जिसकी गलती होगी उस पर कार्रवाई होगी।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में शिवरात्रि के मौके पर झंडा बांधने को लेकर विवाद, दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प; कई गाड़ियों को फूंका

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड