झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा दिल्ली

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में जुटी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jharkhand Education Minister Ramdas Soren condition is critical, he is being airlifted to Delhi
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर | Image: Video screengrab

Jharkhand News : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। शनिवार सुबह बाथरूम में गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद सिर में खून का थक्का (Blood clotting) होने की पुष्टि हुई है।

बाथरूम में गिरने के बाद तुरंत उन्होंने वहां से निकालकर जमशेदपुर के टाटा हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है। अब उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली  लाया जा रहा है। मंत्री सोरेन की स्थिति गंभीर बनी हुई है, और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

लाया जा रहा मेदांता हॉस्पिटल

फिलहाल, उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में जुटी है। झारखंड सरकार ने इस घटना पर चिंता जताई है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने X पर लिखा–  'हमारे बड़े भाई श्री रामदास सोरेन के बाथरूम में गिरने से ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।'

मंत्री इरफान अंसारी ने इस बात पर जोर दिया कि वह सोरेन की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और उनकी देखभाल कर रही मेडिकल टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता हैं और कोल्हान क्षेत्र से विधायक हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Donald Trump के दावे की निकली हवा, रूस से भारत में तेल की सप्लाई जारी! अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था- रसिया से तेल नहीं खरीदेगा इंडिया

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड