Donald Trump के दावे की निकली हवा, रूस से भारत में तेल की सप्लाई जारी! अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था- रसिया से तेल नहीं खरीदेगा इंडिया

India Russia Oil Trade : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है, लेकिन उनका ये दावा गलत और भ्रामक साबित हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Donald Trump's claim proved false, oil supply from Russia to India continues!
Donald Trump के दावे की निकली हवा, रूस से भारत में तेल की सप्लाई जारी! | Image: X

US President Donald Trump के दावे की एक बार फिर हवा निकल गई है। भारत और रूस के बीच जारी व्यापार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, "मैं समझता हूं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मैंने यही सुना है, मुझे नहीं पता कि यह सही है या गलत। यह एक अच्छा कदम है।" अब खबर है कि भारत को रूस से तेल की सप्लाई जारी है।

भारतीय तेल रिफाइनरियां रूसी आपूर्तिकर्ताओं से कच्चा तेल खरीदना जारी रख रही हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रूस से तेल खरीदने का फैसला कीमत, गुणवत्ता, भंडार पर आधारित है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय रिफाइनरियां वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी कीमतों और उपयुक्त तेल ग्रेड के आधार पर रूस से तेल खरीद रही हैं। यह निर्णय देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और लागत प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लिया जा रहा है।

भारत दुनिया का तीसरा बड़ा तेल इम्पोर्टर

रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक और निर्यातक है, और भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल इम्पोर्टर है। पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद भारत 2022 से रियायती रूसी तेल का प्रमुख खरीदार रहा है। अगर भारत रूस से तेल लेना बंद करता है, तो ये उसे बड़ी आर्थिक चोट होगी। अमेरिका, यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच रूस की आर्थिक आय को सीमित करने के लिए वैश्विक दबाव बना रहा है।

क्या हैं ट्रंप के बयान के मायने?

न्यूज एजेंसी ANI के एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा था, “मैं समझता हूं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मैंने यही सुना है, मुझे नहीं पता कि यह सही है या गलत। यह एक अच्छा कदम है। देखते हैं क्या होता है...”। ट्रंप का बयान अमेरिका की उस रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिसमें वह भारत जैसे देशों पर रूस से तेल खरीद बंद करने के लिए दबाव डाल रहा है। 

Advertisement

अमेरिका ने भारत के सामानों पर 25% टैरिफ और रूस से व्यापार के लिए जुर्माने की घोषणा की है, जो इस दबाव को और मजबूत करता है। भारत दबाव में कोई समझौता नहीं करेगा, खासकर अपने किसानों, डेयरी, और MSME सेक्टर के हितों को लेकर। ट्रंप की टिप्पणियां और टैरिफ की धमकी भारत को अमेरिका से तेल और रक्षा उपकरण खरीदने के लिए प्रेरित करने का हिस्सा हो सकती हैं। अमेरिका ने यह भी कहा कि भविष्य में पाकिस्तान-भारत को तेल बेच सकता है।

ये भी पढ़ें: 'सुना है भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा...', Donald Trump ने किया बड़ा दावा, क्या हैं इसके मायने?

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड