Coal Mining Accident: झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा, अवैध कोयला खदान धंसने से 9 मजूदरों की मौत; कई के फंसे होने की आशंका

धनबाद के बाघमारा में अवैध कोयला खादान धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है। मलबे के अंदर भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Dhanbad coal mining accident
झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा | Image: ANI

झारखंड के धनबाद से बड़े हादसे की जानकारी मिल रही है। यहां केशरगढ़ में अवैध कोयला खादान धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई हताहत है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोयला माइनिंग के दौरान एक चाल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


यह हादसा बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआ है। यहां एक कोयला खदान अवैध रूप से चलाया जा रहा था, जिसमें चाल धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि मलबे के अंदर कई मजदूर दबे हैं। घटना की जानकारी विधायक सरयू राय ने SSP धनबाद को दी, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। सरयू राय ने इसे लेकर अपने X पोस्ट में सवाल भी उठाए हैं।

विधायक सरयू राय ने मजदूरों की मौत की पुष्टि की

सरयू राय ने अपने X पोस्ट में लिखा, धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मजदूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं। इसकी सूचना मैंने #ssp #धनबाद को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।

मलबे के अंदर दबे कई मजदूर

घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है, मलबे में बड़ी संख्या में मजदूरों की जानकारी मिल रही है। बता दें कि धनबाद के बाघमारा और इसके आसपास के इलाकों में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन काम होता है और प्रशासन इसे रोकने में असफल साबित हुई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार कांवड़ियों को कुचलते हुए पलटी, 4 की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड