JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, छात्र यहां देख सकते हैं सबसे पहले नतीजे

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज जारी करेगा। रांची स्थित जैक सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
JAC 12th Result 2025
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी | Image: File Photo

Jharkhand Board 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। आज, 31 मई को JAC 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। रांची स्थित जैक सभागार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन प्रेस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के आधे घंटे बाद बोर्ड के लिंक को एक्टिव किया जाएगा।


झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं साइंस और कॉमर्स का परिणाम शनिवार को जारी करेगी। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन इंटरमीडिएट के नतीजे सुबह 11:30 बजे जारी करेंगे। आर्ट्स का रिजल्ट अगले हफ्ते आएगा। इस साल करीब 3.50 लाख स्टूडेंट्स ने जैक 12वीं परीक्षा दी है। इनमें करीब 98 हजार ने साइंस और 21 हजार ने कॉमर्स से परीक्षा दी थी।

JAC साइंस और कॉमर्स के नतीजे आज होंगे जारी

आज, 31 मई को JAC साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी होंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharhand.gov.in पर देख सकते हैं। छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड पास पर्सेंट, टॉपर्स लिस्ट और मेरिट की भी जानकारी भी आज के रिजल्ट के साथ जारी करेगा।

छात्र अपना रिजल्ट इन स्टेप्स को फॉलो कर देख सकते हैं-

  • JAC की आधिकारिक वेबसाइट्स- jacresults.com या jac.jharhand.gov.in पर जाएं
  • साइंस, आर्ट्स के नतीजों के लिए जैक 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड की डिटेल भरें
  • इन स्टेप को फोलो करने के बाद 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगी
  • जैक मार्कशीट 2025 को यहां से डाउनलोड भी कर सकते हैं और इसक प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं


वेबसाइट क्रैश होने से छात्र यहां चेक करें परिणाम

बता दें कि रिजल्ट जारी होने के साथ वेबसाइट डाउन होने की समस्या आ जाती है। बड़ी संख्या में छात्र एक साथ अपना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते हैं, ऐसे में साइट डाउन या क्रैश होने की संभावना रहती है। झारखंड बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in या डिजिलॉकर ऐप से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शनिवार को कई राज्यों में होगी भारी बारिश,IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड