अचानक झारखंड के आसमान में गरजे फाइटर जेट्स, काफी देर तक मंडराते रहे; खौफ में घर से निकलकर बाहर भागे लोग, आखिर जमशेदपुर में ऐसा क्यों हुआ?

गुरुवार को जमशेदपुर में सुबह के समय छाई शांति अचानक एक जोरदार गड़गड़ाहट से टूट गई, जब एक लड़ाकू विमान शहर के आसमान से गुजरा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sukhoi Su-30MKI Fighter Jet Goes Missing In Assam, Crash Suspected
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Reuters

गुरुवार को जमशेदपुर में सुबह के समय छाई शांति अचानक एक जोरदार गड़गड़ाहट से टूट गई, जब एक लड़ाकू विमान शहर के आसमान से गुजरा। इससे वहां के निवासी हैरान रह गए और उनमें कौतूहल जाग उठा।

आपको बता दें कि यह विमान सुबह 11:25 बजे से 11:30 बजे के बीच सोनारी और कदमा के ऊपर देखा गया। कुछ देर तक आसमान में मंडराने के बाद, यह कुछ ही मिनटों में आंखों से ओझल हो गया।

क्या है मामला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, दो फाइटर जेट पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस से उड़े थे। बताया जा रहा है कि ये एक तरह के टेक्टिकल ट्रेनिंग सार्टी थे। इस दौरान फाइटर जेट लो फ्लाइंग करते हुए उड़ान भरते हैं।

लो फ्लाइंग का मतलब आमतौर पर 250 से 500 फीट तक की ऊंचाई हो सकती है। हालांकि, अगर फाइटर जेट अल्ट्रा लो फ्लाइंग में उड़ते हैं तो उनकी ऊंचाई 100 फीट तक होती है।

Advertisement

लो फ्लाइंग क्यों करते हैं फाइटर जेट?

फाइटर जेट्स का लो फ्लाइंग करने का मुख्य कारण रडार को चकमा देना होता है। इसके लिए फाइटर जेट्स 50 फीट या उससे भी कम ऊंचाई पर भी उड़ने की कोशिश करते हैं।

बताया जाता है कि जमीन पर के टारगेट्स पर निशाना लगाने के लिए फाइटर जेट्स का कम ऊंचाई पर उड़ना जरूरी होता है। इससे दुश्मन को भी संभलने का मौका नहीं मिलता।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने सदन में ऐसा क्या कहा दिया कि सपा सुप्रीमो ने जोड़ लिया हाथ

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड