झारखंड में कांग्रेस विधायक पर रेप का आरोप, पीड़ित बोली- 'मेरी कीमत लगाने की कोशिश मत करना'

Jharkhand News : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। X पर पोस्ट करते हुए दुबे ने रेप का आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress MLA accused of rape Jharkhand
कांग्रेस विधायक पर रेप का आरोप | Image: Republic

Jharkhand News : झारखंड में कांग्रेस की मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कांग्रेस के एक विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है। जिसमें कांग्रेस के एक विधायक पर रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद पैसे और अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

बीजेपी सासंद ने X पर पोस्ट करते हुए व्हाट्सएप्प चैट की दो फोटो शेयर की है। जिसमें कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मेंशन करते हुए कांग्रेस विधायक पर रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘कांग्रेस के एक विधायक बलात्कार करने के बाद पैसे व पावर से पीड़ित महिला को कैसे धमकी देकर चुप कराते हैं, उसकी बानगी इस WhatsApp में देखिए। राहुल गांधी की यात्रा का यह अगुआ रहा, यही कांग्रेस का महिलाओं के प्रति सम्मान है। प्रियंका गांधी का महिला प्रेम है। आगे आने वाली कड़ी का इंतजार करिए।’

नाम का नहीं किया खुलासा

बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने अपने इस पोस्ट में आरोपी कांग्रेस विधायक के नाम का खुलासा नहीं किया है। सासंद की पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बारे में जल्द खुलासा किया जाएगा। सामने आई व्हाट्सएप्प चैट में लिखा है- ‘मैं आपकी हकीकत को पूरे झारखंड में सबके सामने पहुंचाने का काम करूंगी।’

'मेरी कीमत लगाने की कोशिश मत करना'

व्हाट्सएप्प चैट में पीड़ित ने लिखा है कि मेरी कीमत लगाने की कोशिश मत करिए, मैं एक सम्मानित महिला हूं। आप साजिश के तहत मेरी अस्मत लूटने में सफल हो गए। पीड़ित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक और होटल प्रबंधन की मिली भगत को सबके सामने लाने की भी बात की है।

Advertisement

केंद्रीय प्रवक्ता है पीड़ित!

निशिकांत दुबे द्वारा पोस्ट की गई व्हाट्सएप्प चैट में पीड़ित ने लिखा है कि अब चाहे आप मुझे जान से मरवा दे, मुझे कोई डर नहीं है। मैं पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता से अपना इस्तीफा माननीय अध्यक्ष को भेज चुकी हूं। 2 दिन आपकी धमकी से डर कर मैं चुप बैठ गई, अब आपकी असलियत को पूरे झारखंड में सबके बिच पहुंचाने का काम करूंगी।

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार की गलतियों के परिणाम हैं तेजस्वी यादव, गिरिराज सिंह का पूर्व डिप्टी सीएम पर हमला

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड