नीतीश कुमार की गलतियों के परिणाम हैं तेजस्वी यादव, गिरिराज सिंह का पूर्व डिप्टी सीएम पर हमला

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार की गलती का ही परिणाम है कि लालू यादव और तेजस्वी का वनवास खत्म हुआ।

Follow : Google News Icon  
Tejashwi Yadav and Giriraj Singh
गिरिराज का तेजस्वी पर हमला | Image: PTI

Giriraj Singh Statement: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार की सियासत की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। नीतीश कुमार ने एक बार फिर पलटी बार बीजेपी के साथ चले गए और सत्ता में एनडीए की सरकार आ गई। ऐसे में अब जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव नीतीश कुमार और बीजेपी के नेताओं पर जमकर हमले बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं बीजेपी द्वारा भी तेजस्वी के हमलों का जवाब दिया जा रहा है।

अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके डीएनए में ही भ्रष्टाचार और लूटपाट है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह नीतीश कुमार की गलती का ही परिणाम है कि लालू यादव और तेजस्वी का वनवास खत्म हुआ।

'तेजस्वी के DNA में भ्रष्टाचार'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव का डीएनए ही लूटपाट भ्रष्टाचार का है। वह उपमुख्यमंत्री के रूप में आए। उनका डीएनए है लालू जी के पुत्र का। उनकी ख्याति घोटालों से जुड़ी है। वह 17 महीने में 5 विभाग के मंत्री रहे, उपमुख्यमंत्री थे। इस दौरान उन्होंने कितने लोगों को रोजगार दिए, ये बताएं। यह उनका भाग्य था कि नीतीश कुमार ने लालू जी को साथ ले लिया।

'तेजस्वी को नीतीश का लॉकेट लगाकर घूमना चाहिए'

केंद्रीय मंत्री आगे बोले कि यह नीतीश की गलतियों का ही नतीजा था कि लालू-तेजस्वी के वनवास का अंत हुआ। अगर नीतीश यह भूल न करते तो उनका आज अता पता भी नहीं होता। उनकी भूल की वजह से ही लालू यादव और तेजस्वी का उदय हुआ। तेजस्वी को नीतीश कुमार को गाली देने की जगह उनका लॉकेट लगाकर घूमना चाहिए।

Advertisement

'400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे'

गिरिराज सिंह ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार भी जनता मोदी सरकार को बहुमत देगी। हम 400 सीटें हासिल करेंगे। किसी भी गठबंधन से कुछ नहीं होने वाला है।  देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को दिल में बैठा लिया है। वोट जनता के पास है न कि किसी पार्टी के पास।

यह भी पढ़ें: 'मथुरा में भी सब शराबी, राहुल गांधी अब ये न कह दें', जयंत चौधरी ने की बैठक; BJP को लेकर ये बड़ा ऐलान

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड