Jharkhand: हेमंत सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, JMM, कांग्रेस और RJD में किसे मिलेगा कितना मंत्रालय

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार आज होने जा रहा है। JMM, कांग्रेस और RJD कोटे से विधायक बनेंगे मंत्री।

Follow : Google News Icon  
 Jharkhand CM Hemant Soren
Jharkhand CM Hemant Soren | Image: ANI

Jharkhand Cabinet Expansion Today: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, 5 दिसंबर को होने जा रहे हैं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब 12 बजे के आसपास शुरू होगे। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाई जाएगी। जानकारी के मुतबिक, 10 से 11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 विधानसभा सीट में से 56 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी। चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब उनके कैबिनेट का विस्तार होने जा हर रहे है। गुरुवार, 5 दिसंबर को JMM कोटा से 5 या 6 विधायक, कांग्रेस से 4 और RJD से एक विधायक मंत्री बनेंगे।

एक संतुलित मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा-मनोज पांडे

झारखंड कैबिनेट विस्तार पर JMM नेता मनोज पांडे ने कहा, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार में समाज के सभी वर्गों के नेताओं का प्रतिनिधित्व होगा। झारखंड कैबिनेट मंत्रियों के नामों में देरी हुई है क्योंकि कांग्रेस ने कल रात मंत्रियों के नामों की घोषणा की। एक संतुलित मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। हम समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं।

इनको मिल सकता है मंत्री पद

दरअसल, एक दो मंत्री के नाम पर बुधवार रात तक मंथन चलता रहा। इसके बाद गुरुवार सुबह को मंत्रियों के नाम राजभवन को भेजे गए। मंत्रिपरिषद में किन-किन नेताओं को जगह मिलेगी- इसे लेकर अटकलें तेज हैं। कांग्रेस को चार मंत्री को पद मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी विधायक इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और राधाकृष्ण किशोर मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Advertisement

RJD को मिल सकता है एक मंत्री पद

जानकारी के मुताबिक RJD को एक मंत्री पद मिलेगा। पार्टी ने छह सीट पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से चार पर उसके उम्मीदवार विजयी हुए। राजद 2019 में केवल चतरा सीट जीतने में सफल रही, जहां सत्यानंद भोक्ता जीते थे। बता दें कि INDIA गठबंधन के सबसे बड़े घटक झामुमो ने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीट जीतीं, जो विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा जीती गई अब तक की सबसे अधिक सीट है। भाजपा ने 68 सीट पर चुनाव लड़ा, 21 सीट पर जीत हासिल की और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

यह भी पढ़ें: फडणवीस की ताजपोशी को लेकर अभेद किले में तब्दील हुआ मुंबई का आजाद मैदान

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड