झारखंड के गिरिडीह में 36 वर्षीय व्यक्ति और उसके तीन बच्चों के शव मिले से हड़कंप

झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार सुबह 36 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चों के शव उनके घर में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
36-year-old man and his three children body found in Giridih
गिरिडीह में पिता और उसके तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप | Image: X

झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार सुबह 36 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चों के शव उनके घर में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा कि यह आशंका है कि व्यक्ति ने पहले अपने तीन बच्चों का गला घोंटकर उनकी हत्या की और फिर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘यह घटना खुखरा थाना क्षेत्र में हुई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भेजी गई है। सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति राजमिस्त्री के रूप में काम करता था और उसकी पत्नी शनिवार को अपने मायके गई हुई थी।

पत्नी से पुलिस करेगी पूछताछ

पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ के बाद शायद घटना की वजह पता चल सकती है।  पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।  पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ें:  केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं की एंट्री होगी बैन? BJP विधायक ने उठाई मांग

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड