अपडेटेड 30 August 2024 at 13:17 IST
'झारखंड के CM जासूस निकले, मंत्रियों और विधायकों की...', चंपई के JMM छोड़ने के बाद BJP का बड़ा दावा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर चंपई का जासूसी करने का आरोप लगाया है।
- भारत
- 3 min read

झारखंड में साल के अंत तक होने वाला विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति नई करवट ले रही है। तमाम-कयासों और अटकलों पर विराम लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपई ने JMM का साथ छोड़ने का फैसला किया। रांची में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने CM हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, झारखंड के मुख्यमंत्री जासूस निकले हैं, डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की जासूसी करवा रहा है। सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन के सभी मंत्रियों और विधायकों की जासूसी हो रही है। उन्होंने चंपई सोरेन का अपमान किया है, जिस तरह से उनके साथ मुख्यमंत्री रहते हुए व्यवहार किया गया।
JMM अब जासूसी मोर्चा बन गया है-शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री हेमंत पर चंपई का अपमान करने का आरोप भी लगाया। बीजेपी नेता ने आगे कहा, चंपई की इस हद तक अपमानित किया गया कि उन्होंने JMM छोड़ दिया। JMM अब जासूसी मोर्चा बन गया है, पूरा झारखंड तबाह और बर्बाद हो गया है। झारखंड को बचाने के लिए, भाजपा JMM को उखाड़ फेंकेगी।
JMM ने चंपई की जासूसी की- शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने चंपई सोरेन की तारीफ करते हुए कहा कि चंपई भाजपा के लिए और झारखंड को बचाने के लिए एक संपत्ति हैं। वह एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री बनकर झारखंड को सही रास्ते पर लाने का काम किया और परिणामस्वरूप, उनकी जासूसी शुरू कर दी गई। चम्पाई सोरेन का अपमान किया गया, यह सिर्फ चंपई सोरेन का नहीं बल्कि पूरे झारखंड का अपमान है। उन्होंने आज भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है और हम उनका स्वागत करते हैं। उनके शामिल होने से यहां भाजपा को मजबूती मिलेगी। चंपई सोरेन का भाजपा में शामिल होना एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा।
Advertisement
CM हिमंता ने भी लगाया गंभीर आरोप
बता दें कि इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर सनसनीखेज दावा किया था। CM हिमंता ने हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि चंपई के दिल्ली दौरे के दौरान उनकी जासूसी की गई थी। चंपई सोरेन जितनी बार दिल्ली दौरे पर आए उनको फोलो किया गया। उनको झारखंड के स्पेशल ब्रांच के 2 SI ने फोलो किया था। बात में दोनों को लोगों ने पकड़ा और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली पुलिस को उन्होंने बताया कि IG प्रभात कुमार जो स्पेशल ब्रांच के ADGP हैं उन्होंने इस काम पर इन्हें लगाया था।
यह भी पढ़ें:दिल्ली दौरे पर चंपई सोरेन के पीछे किसने लगाया जासूस? दो SI हिरासत में- CM हिमंता का सनसनीखेज दावा
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 30 August 2024 at 13:17 IST