दिल्ली दौरे पर चंपई सोरेन के पीछे किसने लगाया जासूस? दो SI हिरासत में- CM हिमंता का सनसनीखेज दावा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर सनसनीखेज दावा किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Champai Soren join BJP
बीजेपी में शामिल होंगे चंपाई सोरेन | Image: X

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। CM हिमंता ने हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि चंपई के दिल्ली दौरे के दौरान उनकी जासूसी की गई थी। हिमंता ने दावा किया है कि पिछले पांच महीने से उनकी ही सरकार की पुलिस चंपई पर नजर रख रही थी। चंपई सोरेन जितनी बार दिल्ली दौरे पर आए उनको फोलो किया गया।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "झारखंड के मंत्री सभा में आज भी चंपई सोरेन मंत्री हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है जब तक वे इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक वो मंत्री हैं और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। पहले चंपई सोरेन दिल्ली गए थे फिर वो दोबारा 26 अगस्त को दिल्ली गए थे और दोनों बार अपनी टीम के साथ होटल में रुके थे।

CM हिमंता का चंपई पर सनसनीखेज खुलासा

CM हिमंता ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कबा कि हमें मंगलवार को पता चला कि दोनों बार जब वे दिल्ली गए थे उनको झारखंड के स्पेशल ब्रांच के 2 SI ने फोलो किया था। कल शाम में इन दोनों को लोगों ने पकड़ा और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली पुलिस को उन्होंने बताया कि IG प्रभात कुमार जो स्पेशल ब्रांच के ADGP हैं उन्होंने इस काम पर इन्हें लगाया था। अभी दोनों पुलिस हिरासत में हैं।

चंपई की जासूसी के लिए SI को लगाया

हिमंता ने दावा किया कि दिल्ली के एक होटल में झारखंड पुलिस की विशेष शाखा के दो एसआई को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर नजर रखते हुए पकड़ा गया है। असम के मुख्यमंत्री ने सोरेन के फोन टैप कराए जाने की आशंका भी जतायी और कहा कि उन्हें हनी ट्रैप करने की भी साजिश हो सकती है क्योंकि एक महिला भी दोनों एसआई के संपर्क में थी।

Advertisement

दिल्ली से रांची वापस लौटे चंपई

बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगहाट के साथ ही सियासी खेला होना भी शुरू हो गया है। आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने आखिरकार भगवा का दामन का फैसला कर ही लिया। वो 30 अगस्त को रांची में बीजेपी का दामन थामेंगे। दो दिनों के दिल्ली प्रवास के बाद वो बुधवार को रांची वापस लौट गए। जानकारी के मुताबिक,चंपई 28 अगस्त को ही JMM के सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे। 

यह भी पढ़ें:BJP से बात बनने के बाद आज वापस रांची लौंटेग चंपई सोरेन, JMM के सभी पदों से दे सकते हैं इस्तीफा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड