अपडेटेड 5 August 2024 at 12:09 IST
झारखंड में विशेष अभियान के दौरान 94 लोग गिरफ्तार
झारखंड पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित 94 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
- भारत
- 1 min read

Jharkhand News: झारखंड पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित 94 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संपत्ति से संबंधित और अन्य अपराधों में कथित तौर पर शामिल थे। इसके अलावा वे शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में भी वांछित थे।
अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान
बयान के अनुसार, रांची जोन में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न मामलों में वांछित कुल 94 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया, ‘‘इन 94 लोगों में से रांची में 35, गुमला में 20, जमशेदपुर में 19, सरायकेला-खरसावां में 12, चाईबासा में छह और खूंटी से दो लोग गिरफ्तार किए गए।’’
यह भी पढ़ें: आरक्षण की आग में फिर जला बांग्लादेश, हिंसक प्रदर्शन में अब तक 100 की मौत; पूरे देश में कर्फ्यू लागू
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 5 August 2024 at 12:09 IST