Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, क्रॉस वोटिंग के बीच NDA समर्थित उम्मीदवार जीते, किसके खाते में गई दूसरी सीट?
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में JMM के बैजनाथ राम और NDA समर्थित परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।
- भारत
- 3 min read

Rajya Sabha Elections 2026 Result: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की। उनकी जीत तो पहले से ही तय मानी जा रही थी। वहीं, दूसरी सीट पर 'खेला' हो गया और क्रॉस वोटिंग के चलते NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी जीते गए हैं। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।
परिमल नाथवानी को 30 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रणव झा के पक्ष में केवल 20 वोट ही पड़े। इस बीच तीन वोट रद्द हो गए। झारखंड में असली मुकाबला इन दोनों के बीच का ही माना जा रहा था।
28 वोट की थी जरूरत
झारखंड की एक राज्यसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए कुल 28 वोट जरूरी थे। JMM के पास 34 विधायक थे, इसलिए उनकी पार्टी के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग पक्की मानी जा रही थी। चुनाव में उलटफेर हो गया। वहीं, कांग्रेस के पास अकेले 16 विधायक थे, जो 28 वोटों के लक्ष्य से काफी कम थे। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को जीतने के लिए गठबंधन दलों का सहयोग चाहिए था। JMM से 6, RJD से 4 और भाकपा माले से 2 विधायकों का समर्थन जरूरी था। इन सबके मिलाकर कांग्रेस को 28 वोट पूरे हो जाते और उनकी जीत तय हो जाती।
हुआ क्या?
चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग हो गई। इस वजह से एनडीए के उम्मीदवार परिमल नथवानी ने बाजी मार ली और राज्यसभा सीट पर जीत हासिल कर ली।
Advertisement
जीत के बाद क्या बोले परिमल नाथवानी?
राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद परिमल नाथवानी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, “राज्यसभा सदस्य के तौर पर चौथे कार्यकाल के लिए सेवा करने का अवसर मिलने पर मैं बहुत आभारी हूं। यह पल मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला है क्योंकि यह झारखंड से मेरा तीसरा कार्यकाल होगा। यही वह धरती है जहां से 2008 में मेरी संसदीय यात्रा शुरू हुई थी। अपनी कर्मभूमि में एक बार फिर लौटना मेरे लिए बहुत गर्व और विनम्रता का विषय है।”
उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। नाथवानी ने कहा कि झारखंड विधानसभा के उन सभी सदस्यों का भी दिल से धन्यवाद जिन्होंने इस पूरी यात्रा के दौरान वोट दिया और समर्थन किया। नए संकल्प और ईमानदारी के साथ, झारखंड और यहां के लोगों के हितों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा। जोहार झारखंड!
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)