अपडेटेड 5 December 2024 at 17:02 IST

Jharkhand Cabinet Expansion: सबसे ज्यादा मंत्री JMM से तो RJD से महज एक, कांग्रेस को क्या मिला?

इस मंत्रिमंडल विस्तार में पहले कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम के बीच मंत्रियों के बंटवारे को लेकर कुछ मनमुटाव था लेकिन आज ये भी खत्म हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Jharkhand-cabinet-expension-final
सबसे ज्यादा मंत्री JMM से तो RJD से महज एक, कांग्रेस को क्या मिला? | Image: Facebook - Hemant Soren

Cabinet Expansion in Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में हेमंत सोरेन की अगुवई में इंडी (कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी) गठबंधन ने एक तरफा जीत दर्ज की। इस बड़ी जीत के बाद इंडी गठबंधन के प्रमुख नेता हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। आज हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार भी कर दिया। इस मंत्रिमंडल विस्तार में पहले कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम के बीच मंत्रियों के बंटवारे को लेकर कुछ मनमुटाव था लेकिन आज ये भी खत्म हो गया है। झारखंड के इस कैबिनेट विस्तार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी के ही सबसे ज्यादा विधायकों को मंत्रिपद मिला है।

झारखंड सरकार की नई कैबिनेट में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे ज्यादा 5 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, वहीं बात करें दूसरे नंबर की तो कांग्रेस के 4 विधायकों को इस मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी गई है। वहीं तीसरी पार्टी आरजेडी को इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे कम महज एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा में मंत्रियों के बंटवारे को लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल था। हालांकि इस विस्तार में कांग्रेस के 4 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई इसके साथ ही कांग्रेस भी इस विस्तार से संतुष्ट हो गई है।

सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर ने ली शपथ

आज झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य की राजधानी रांची स्थित राजभवन में किया गया। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के लिए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाकर मंत्रिमंडल विस्तार की शुरुआत की। इस दौरान राजभवन में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन में भी मौजूद रहे।

यहां देखिए Live Cabinet Expension of Jharkhand

Advertisement


जानिए इंडी गठबंधन की किस पार्टी को कितने मंत्रिपद मिले

झारखंड के मंत्रिमंडल विस्तार में किस पार्टी को कितने मंत्रीपद मिले इस बात को लेकर गठबंधन में काफी दिनों से उठापटक मची थी। लेकिन आज ये मामला भी साफ हो गया। इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम से बनाए गए। जेएमएम कोटे से 5 मंत्री बनें तो वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस थी जिसके 4 विधायकों को कैबिनेट एक्सपेंशन में जगह दी गई। आरजेडी को महज एक ही मंत्रिपद से संतोष करना पड़ा।

  • जेएमएम- 05
  • कांग्रेस- 04
  • आरजेडी- 01

जेएमएम कोटे से इन विधायकों को मिली कैबिनेट में जगह

  • योगेंद्र प्रसाद
  • रामदास सोरेन
  • चमरा लिंडा
  • सुदिव्य कुमार
  • हफीजुल हसन


कांग्रेस के कोटे से इन विधायकों को मिली मंत्रिमंडल में जगह

  • शिल्पी नेहा
  • दीपिका पांडेय
  • राधाकृष्ण किशोर
  • इरफान अंसारी

वहीं आरजेडी कोटे से हेमंत सोरेन के कैबिनेट विस्तार में संजय प्रसाद यादव को मंत्री बनाया गया है। राज्य के राज्यपाल संतोष गंगावर ने संजय प्रसाद यादव को मंत्रिमंडल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इसके पहले झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में इंडी गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 81 विधानसभा सीटों में से 56 सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं एनडीए (बीजेपी और आजसू गठबंधन) को महज 24 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। इस शानदार जीत के साथ ही हेमंत सोरेन ने एक बार फिर 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Jharkhand: हेमंत सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, कौन-कौन बन सकता है मंत्री?

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 5 December 2024 at 16:58 IST