JEE Main Result 2025: खत्म होगा इंतजार, किसी भी वक्त जारी हो सकता है जेईई मेंस सेशन 2 रिजल्ट; इन आसान स्टेप्स से करें चेक

JEE मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 2 से 9 अप्रैल के बीच करवाया गया था। इसके बाद NTA ने 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर की जारी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
JEE Main Result 2025
JEE Main Result 2025 | Image: Unsplash

JEE Main Result 2025: इंतजार खत्म होने को है। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE-मेन (बीई-बीटेक)  सेशन 2 का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकात है। NTA आज यानी 17 अप्रैल को नतीजे जारी कर सकता है। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट (AIR) भी जारी की जाएगी।

JEE मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 2  से 9 अप्रैल के बीच करवाया गया था। इसके बाद NTA ने 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर की जारी की और 13 अप्रैल तक उस पर आपत्तियां मांगी गई थीं।

रिजल्ट जारी होने पर ऐसे करें चेक

JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी होते ही NTA की ऑफिशियल वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/  डायरेक्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा। यहां जाकर अपना स्कोर और JEE एडवांस्ड के लिए कटऑफ भी चेक की जा सकेगी।

आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें…

Advertisement
  • सबसे पहले NTA जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं। 
  • यहां आपको होम पेज पर JEE मेन्स रिजल्ट 2025 लिंक मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपसे लॉगिन विवरण मामला जाएगा, वो दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। 
  • अपना परिणाम देखें और चाहें तो इसे डाउनलोड कर लें। इसकी एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रखें।

रिजल्ट के साथ जारी होगी ऑल इंडिया रैंक

NTA की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी जारी की जाएगी। जो छात्र देशभर में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2.5 लाख प्राप्त करेंगे वो जेईई एडवांस एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। इस बार ज्यादा स्टूडेंट्स होने की वजह से JEE मेन कटऑफ हाई रहने के आसार है।

JEE मेन सेशन 2 आंसर की के उत्तरों में गड़बड़ियों को लेकर कई छात्रों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। हालांकि NTA ने स्टूडेंट्स को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

Advertisement

जान लें कि JEE मेन्स सेशन 1 का आयोजन 22 से 29 जनवरी 2025 के बीच किया गया था। इसका रिजल्ट 11 फरवरी को जारी हुआ।

यह भी पढ़ें: Kedarnath Dham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा पर जाने का बना रहे प्लान तो काम आएगी ये रोड ट्रिप गाइड

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड