अपडेटेड 13 August 2024 at 23:03 IST

नशे में धुत ड्राइवर हुआ बेकाबू, कार की रफ्तार से चलाने लगा JCB मशीन; 1 की मौत कई घायल, VIDEO

Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर में उस समय सड़क पर अफरातफरी मच गई, जब एक JCB चालक ने तेज रफ्तार से JCB चलाना शुरू कर दिया।

Follow : Google News Icon  

Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर में उस समय सड़क पर अफरातफरी मच गई, जब एक JCB चालक ने शराब के नशे में लातूर शहर के कन्हेरी चौक पर तेज रफ्तार से JCB चलाना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह घटना 12 अगस्त के शाम की है। जानकारी मिल रही है कि JCB चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने JCB चालक को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा

इससे पहले महाराष्ट्र के जलगांव जिले से हिट एंड रन का मामला सामने आया। एक तेज रफ्तार कार सड़क पार कर रही महिला को कुचलकर चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला हवा में लहराते हुए कुछ मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।

Advertisement

दरअसल, जलगांव जिले में एक बेकाबू कार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार रुका नहीं और गाड़ी भगाता चला गया। महिला को टक्कर मारने के बाद उसने गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी, जिससे की वो भागने में कामयाब हो जाए। बताया जा रहा है कि भगाने के चक्कर में उसकी कार भी पलट गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

हादसे के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला सड़क पार कर रही थी। तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार महिला को रौंदते हुए चली गई। इतना ही नहीं कार सवार ने महिला का हाल भी जानना मुनासिब नहीं समझा और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। सीसीटीवी में आगे देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार कुछ लोग कार का पीछा करने के लिए निकल जाते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों का जनहित में बड़ा फैसला, नड्डा से मुलाकात के बाद खत्म की हड़ताल

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 August 2024 at 23:03 IST