जया बच्चन ने सरकार से फिल्म उद्योग को 'बचाने' का किया आग्रह

सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फिल्म उद्योग को बचाने और इसे जीवित रखने में मदद के लिए कुछ प्रस्ताव लाने का आग्रह किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jaya Bachchan
Samajwadi Party (SP) MP Jaya Bachchan | Image: PTI/File photo

Jaya Bachchan : समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से फिल्म उद्योग को बचाने और इसे जीवित रखने में मदद के लिए कुछ प्रस्ताव लाने का आग्रह किया।

राज्यसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा के दौरान अभिनेत्री एवं नेता जया बच्चन ने सरकार पर फिल्म उद्योग को 'खत्म' करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिहाड़ी मजदूरों का जीवित रहना मुश्किल हो गया है और सिंगल-स्क्रीन थिएटर बंद हो रहे हैं, लोग सिनेमा हॉल नहीं जा रहे हैं क्योंकि सब कुछ बहुत महंगा हो गया है। उन्होंने कहा, "आपने एक उद्योग को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। पहले की सरकारें भी यही काम करती रहीं। लेकिन आज आप इसे अगले स्तर पर ले गए हैं। आपने फिल्म और मनोरंजन जगत को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है, क्योंकि आप उनका इस्तेमाल केवल अपने उद्देश्य के लिए करते हैं।"

बच्चन ने उच्च सदन में कहा, "आप क्या इस इंडस्ट्री को खत्म करना चाहते हैं? इससे बड़ा गलत काम आप नहीं कर सकते... यह एकमात्र इंडस्ट्री है जो पूरे विश्व को भारत से जोड़ता है।"

उन्होंने देश के दृश्य-श्रव्य उद्योग के लिए कुछ 'राहत' की अपील की और आरोप लगाया कि सिनेमा को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "मैं अपने फिल्म उद्योग की ओर से बोल रही हूं और ऑडियो-विजुअल उद्योग की ओर से इस सदन से अनुरोध कर रही हूं कि कृपया उन्हें बख्श दीजिए। कृपया उन पर कुछ दया कीजिए। आप इस उद्योग को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया ऐसा न करें .. आज आपने सिनेमा को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।"

Advertisement

उन्होंने सीतारमण से इस मुद्दे पर बहुत गंभीरता से विचार करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह एक 'बहुत कठिन उद्योग' है।

बच्चन ने कहा, "मैं वित्त मंत्री से अनुरोध करती हूं कि वह इस पर विचार करें और कृपया इस उद्योग को जीवित रखने में मदद करने के लिए कुछ लाएं।"

Advertisement

चर्चा में भाग लेते हुए बीआरएस के केआर सुरेश रेड्डी ने 12 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आयकर में राहत के लिए सरकार की सराहना की। भाजपा के अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के मुकाबले स्वास्थ्य सेवा के लिए आज आवंटन लगभग 37,000 करोड़ रुपये से लगभग तीन गुना हो गया है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा पहले के 3 लाख रुपये से बढ़ाकर वर्तमान में 5 लाख रुपये करने की सराहना की।

यह भी पढ़ें: बैन हो सकता है Samay Raina का शो 'India's Got Latent', AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड