जापान ने असम की यात्रा के लिए पाबंदियों में छूट दी: हिमंत

जापान ने असम की यात्रा के लिए लागू प्रतिबंधों में ढील दी है और चार जिलों को छोड़कर राज्य की यात्रा करने के लिए परामर्श जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma | Image: ANI

जापान ने असम की यात्रा के लिए लागू प्रतिबंधों में ढील दी है और चार जिलों को छोड़कर राज्य की यात्रा करने के लिए परामर्श जारी किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन चार जिलों तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, शिवसागर और चराइदेव में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) लागू है।

उन्होंने कहा कि यह परामर्श 25 मार्च को जारी किया गया था। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डिब्रूगढ़ से अफस्पा हटा लिया था।

अफस्पा के तहत सुरक्षा बलों के पास कहीं भी अभियान चलाने और बिना किसी पूर्व वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार होता है।

Advertisement

शर्मा ने कहा कि जापान द्वारा अपने नागरिकों को असम में यात्रा न करने के लिए जारी की गई सलाह को 'लेवल दो' से घटाकर 'लेवल एक' कर दिया गया है।

राज्य में बेहतर सुरक्षा परिदृश्य के कारण यात्रा प्रतिबंधों को कम करके 'लेवल एक' में रखने का निर्णय लिया गया था। जापान ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा देश है जिसने अपने नागरिकों की असम की यात्रा के खिलाफ जारी यात्रा प्रतिबंधों की समीक्षा की है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने फरवरी में उन जिलों को छोड़कर राज्य की यात्रा पर लगे प्रतिबंध हटा लिए थे जहां अफस्पा लागू है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने ईद की छुट्टी रद्द की तो मचा बवाल, मौलाना रिजवी आगबबूला

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड