Janmashtami: दही हांडी उत्सव में 10 मंजिला ऊंचा मानव पिरामिड, ठाणे में बना नया World Record, इस टीम ने रचा इतिहास
दहीहंडी उत्सव पर ठाणे में गोविंदाओं ने 10 थर ह्यूमन पिरामिड बनाकर World Record बनाया। महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक के संस्कृति दही हांडी कार्यक्रम में ये 10 लेयर पिरामिड बनाकार दहीहांडी फोड़ी गई।
- भारत
- 2 min read
Dahi Handi Competition in Mumbai: देशभर में जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। इस मौके पर कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन भी हो रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई की दही हांडी प्रतियोगिता पर हर साल सबकी नजरें टिकी होती है। इस बार ठाणे में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में एक बड़ा रिकॉर्ड बना है। जी हां यहां टीम ने 10 मंजिले मकान की ऊंचाई जितनी ह्यूमन पिरामिड बनाकर नया इतिहास रच दिया। यह 2025 का पहला 10 मंजिला विश्व रिकॉर्ड है।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के संस्कृति दही हांडी कार्यक्रम में यह 10 थर की मानवी पिरामिड रचकर इतिहास रचा गया। इस सफलता पर मंत्री प्रताप सरनाईक ने खुशी व्यक्त की। मंत्री ने बताया कि ये एक अनोखा रिकॉर्ड है। इसके पहले जोगेश्वरी के ही जय जवान मित्र मंडल गोविंदा पथक ने लगातार 5 साल 9 थर यानी 9 मंजिल की ऊंचाई वाला ह्यूमन पिरामिड बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। 2025 की पहली दहीहंडी में जोगेश्वरी के गोविंदा पथक ने 10-मंजिला ह्यूमन पिरामिड बनाकर नया इतिहास रच दिया है।
ठाणे में दहीहांडी उत्सव के नाम विश्व रिकॉर्ड
मालूम हो कि पूरे महाराष्ट्र में दहीहांडी उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और इस साल का पहला और सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड ठाणे में बना। यह रोमांचक घटना ठाणे के संस्कृती दहीहंडी उत्सव में देखने को मिली, जिसका आयोजन परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक करते हैं।
मंत्री बोले- यह सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, टीम वर्क का प्रतीक
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह 2025 का पहला 10 मंजिला पिरामिड है, जिसने विश्व रिकॉर्ड की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस जीत के बाद पूरे मैदान में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में मौजूद परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए गोविंदा पथक की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एकाग्रता, टीम वर्क और संगठन का प्रतीक है।
Advertisement
दही हांडी उत्सव में 10 मंजिला ऊंचा मानव पिरामिड बनाया
देशभर में जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर महाराष्ट्र के मुंबई में दही हांडी प्रतियोगिता ने एक नया मुकाम हासिल किया। वहीं राजनीतिक दृष्टि से अहम माने जाने वाले मुंबई के वर्ली इलाके में आज दही हांडी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर वर्ली के विधायक आदित्य ठाकरे दिनभर कई जगहों पर पहुंचकर अपने क्षेत्र की दही हांडी परंपरा और इतिहास का हिस्सा बनते नजर आए।