J&K: खानयार में सुरक्षा बलों-आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, जिस घर में छिपे हैं आतंकी वहां बड़ा धमाका

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच भारी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के बीच जिस घर में आतंकी छिपे हुए हैं, वहां आसमान में घुएं का गुबार उठ रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Khanyar
खानयार में सुरक्षा बलों-आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ | Image: X

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्री नगर में भारतीय सेना के जवानं और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सेना के जवानों और आतंकियों में जारी मुठभेड़ के बीच एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।

वहीं जिस घर में आतंकी छिपे हुए हैं, वहां से धुएं का गुबार आसमान में नजर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्री नगर में भारतीय सेना के जवानं और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सेना के जवानों और आतंकियों में जारी मुठभेड़ के बीच एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।

एनकाउंटर वाली जगह पर एक आतंकी का शव मिला

वहीं जिस घर में आतंकी छिपे हुए हैं, वहां से धुएं का गुबार आसमान में नजर आ रहा है। इस बीच आतंकी के मारे जाने की खबर भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस जगह पर ये एनकाउंटर जारी है, वहां एक आतंकी का शव भी देखा गया है।

लश्कर के आतंकियों के छिपे होने की सूचना

हालांकि, ये वीडियो कतिस वक्त की है, ये अबतक पता नहीं चल पाया है। सुरक्षाबलों को श्रीनगर के खानियार में लश्कर के आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। लश्कर के एक बड़े कमांडर के भी इसमें शामिल होने की आशंका है। अगर ये कमांडर यहां मौजूद है, तो शंका जताई जा रही है कि यह इस इलाके में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

Advertisement

एनकाउंटर में 4 जवान घायल

सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को घेर लिया है। हालांकि, इस एनकाउंटर में भारतीय सेना के 4 जवान घायल हो गए हैं। वहां सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। पिछले कई घंटों से यहां पर सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रही  है। सुरक्षाबल लगातार कोशिश कर रहे हैं कि आग और धुएं के बीच छिपे हुए इन आतंकियों को घर से बाहर निकलने पर मजबूर किया जाए, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके।

1 नवंबर को बडगाम में आतंकियों का हमला

इससे पहले 1 नवंबर की बीती शाम को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकवादियों ने एक बार फिर गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाया। इस हमले में दो गैर-कश्मीरी नागरिक घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Delhi: शाहीन बाग में मासूम से गंदा काम करने की कोशिश, विरोध करने पर फिदा हुसैन ने कुचलकर मार डाला

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड