अपडेटेड 23 July 2025 at 18:33 IST

J&K: उफनती नदी में फंसा बच्चा, खौफनाक मंजर देख सबके होश फाख्ता, तभी आया सेना का हेलिकॉप्टर और...; रेस्क्यू का VIDEO VIRAL

Rajouri boy river rescue : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बाढ़ में फंसे बच्चे को सेना ने हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया। रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है, जानें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  

Rajouri boy river rescue:  जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इसी बीच एक बच्चा नदी पार करते वक्त बीच में तेज धारा में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही सेना, SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पानी का बहाव तेज होने से जमीन से रेस्क्यू मुश्किल हो गया, जिसके बाद सेना ने हेलीकॉप्टर से ऑपरेशन चलाया।

4 मिनट तक चले इस मिशन में हेलीकॉप्टर बच्चे के पास उतरा और सुरक्षित उसे लेकर लौट गया। व्हाइट नाइट कोर (White Knight Corps) ने ट्वीट किया कि, ‘भारतीय सेना, SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने राजौरी में बाढ़ग्रस्त नदी के बढ़ते पानी के बीच फंसे एक नाबालिग लड़के को बचाने के लिए एक समन्वित बचाव अभियान चलाया है।’

प्राकृतिक आपदाओं का खतरा 

जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी क्षेत्र में मानसून के मौसम में भूस्खलन और लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं आम हो जाती हैं। रियासी और कटरा में हुई घटनाएं इस बात की ओर इशारा करती हैं कि बारिश के इस मौसम में सुरक्षा इंतजाम और सतर्कता काफी जरूरी हो जाती है। प्रशासन को पहाड़ी क्षेत्रों में बेहतर पूर्वानुमान तकनीक और त्वरित राहत कार्यों को और मजबूत करना होगा।

लोगों को नदियों से दूर रहने की अपील  

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदियों से दूर रहें। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इन मौसमीय खतरों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए। इस बीच, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश और लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 साल का एक बच्चा भी है। लैंडस्लाइड की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं। जम्मू के रियासी में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन में 70 साल के तीर्थयात्री की मौत हो गई, वहीं 9 घायल हो गए। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : Hariyali Amavasya पर इन 3 जगहों पर जलाएं दीपक, चमकेगी किस्मत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 18:33 IST