पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को बनाया निशाना, आतंकी हमले के बाद सामने आया पहला VIDEO, सेना का सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्टों को निशाना बना लिया है। हमले के बाद से अफरातफरी का माहौल है। वहीं हमले के बाद की पहली तस्वीर भी सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्टों को निशाना बना लिया है। कुछ पर्यटकों को गोली भी लगी है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हमले के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल है। आतंकी हमले के बाद की पहली तस्वीर भी सामने आई है। पुलिस की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच रही है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि मार्च में हुई भारी बर्फबारी के चलते पहलगाम में बड़ी संख्‍या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। 

जिस जगह पर आतंकी हमला हुआ है वो पहलगाम के एक पहाड़ का टॉप एरिया है। यहां टूरिस्‍ट ट्रैकिंग के लिए आते हैं। हमले के बाद से लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, ताकि उनका इलाज हो सके।

LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख

हमले पर एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, "मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।"
 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को पहलगाम में भर्ती लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया। एक घायल पर्यटक को जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Shakti Dubey: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, बायोकेमिस्ट्री में PG...कौन हैं शक्ति दुबे? UPSC में टॉप करने पर देशभर में चर्चा

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड