Shakti Dubey: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, बायोकेमिस्ट्री में PG...कौन हैं शक्ति दुबे? UPSC में टॉप करने पर देशभर में चर्चा

UPSC 2024 Topper: संघ लोक सेवा आयोग 2024 मेंस परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UPSC 2024 Topper Shakti Dubey
UPSC 2024 Topper Shakti Dubey | Image: Republic/ X

UPSC 2024 Topper: संघ लोक सेवा आयोग 2024 मेंस परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे नंबर पर रहे। चौथे नंबर पर शाह मार्गी और पांचवें पर आकाश गर्ग को सफलता मिली है। टॉप 5 में से 3 लड़कियों ने बाजी मारी है।

टॉपर शक्ति दुबे की बात करें तो उनका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ। स्कूली शिक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई उन्होंने प्रयागराज से ही पूरी की। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन 2016 में पूरा किया। पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद शक्ति दुबे ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और वो कर दिखाया जिसका सपना हर एस्पेरेंट देखता है।

UPSC की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शक्ति दुबे ने पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन (Political Science and International Relations) को अपना वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए परीक्षा को टॉप किया है।

टॉप 10 उम्मीदवार:

Advertisement
  1. शक्ति दुबे
  2. हर्षिता गोयल
  3. डोंगरे अर्चित पराग
  4. शाह मार्गी चिराग
  5. आकाश गर्ग
  6. कोमल पुनिया
  7. आयुषी बंसल
  8. राज कृष्ण झा
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
  10. मयंक त्रिपाठी

इंटरव्यू 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक चले। मुख्य परीक्षा में सफल 2845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

देखिए टॉपर्स की लिस्ट

Advertisement

बता दें कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यार्थी हिस्सा लेते हैं। इस साल कुल 1009 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है।

पदों की जानकारी:

  • - कुल पद: 1132 (प्रारंभिक 1056, बाद में बढ़ाए गए)
  • - IAS: 180 (अनारक्षित: 73, SC: 24, ST: 13, OBC: 52, EWS: 18)
  • - IPS: 147 (अनारक्षित: 60, SC: 23, ST: 10, OBC: 42, EWS: 15)
  • - IFS: 55 (अनारक्षित: 23, SC: 9, ST: 5, OBC: 13, EWS: 5)

इसे भी पढ़ें: UPSC CSE Final Result: UPSC सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट घोषित, यूपी की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, देखें टॉप 10 की लिस्‍ट
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड