Jammu Kashmir: बडगाम के जंगलों में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, AK 47 रायफल और गोले-बारूद बरामद

जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके में सेना ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
J-K: Encounter Underway Between Security Forces And Terrorists
बडगाम के जंगलों में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, AK 47 रायफल और गोले-बारूद बरामद | Image: ANI

जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके में सेना ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है। शुक्रवार को खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सीआरपीएफ ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जिस इलाके में मुठभेड़ हो रही है, वह पीर पंजाल रेंज में आता है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले और जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले की सीमा से लगा हुआ है। इलाके में एक से दो आतंकी और छुपे होने की खबर भी है।

मारे गए आतंकी के पास से एक AK 47 राइफल और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है। वहीं, दूसरे आतंकी की तलाश जारी है। बता दें कि बीते दिनों युसमर्ग के ऊपरी हिस्से में आतंकियों को देखे जाने की सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी लेते हुए जवान जब आगे बढ़ रहे थे तो एक पहाड़ी पर जंगल के बीच छिपे आतंकियों ने उन पर गोली चला दी।

जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। मुठभेड़ के बाद निकटवर्ती शिविरों से भी सुरक्षाबल की अतिरिक्त टुकड़ियां मुठभेड़स्थल की तरफ रवाना हो गई हैं। जिसके बाद जवानों आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया और शुक्रवार को एक आतंकी ढेर हो गया। वहीं, दूसरा आतंकी भी सुरक्षाबलों के घेराबंदी में फंसा हुआ है। मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है, जबकि छिपे हुए दूसरे आतंकी की तलाश में पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पूरी रात घने जंगल वाले इलाके से आती रही गोलियों की आवाज

Advertisement

पूरी रात घने जंगल वाले इलाके में रुक-रुक कर गोलियों की आवाज आती रही, जबकि अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया ताकि भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद किया जा सके। आखिरकार, आज सुरक्षा बल एक आतंकवादी को मार गिराने में सफल रहे, जबकि अन्य आतंकवादियों के खिलाफ सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन जारी है। पहलगाम हमले के बाद 2025 में हुए ऑपरेशन्स के बाद इस इलाके में यह पहला बड़ा ऑपरेशन है।

खुफिया जानकारी पर आधारित यह 'घेराबंदी और तलाशी अभियान' (CASO) पाखेरपोरा (पुलवामा) और मशहूर टूरिस्ट हब यूसमर्ग (बडगाम) के ऊंचे इलाकों के बीच फैले घने और ऊंचे पहाड़ी जंगल में चलाया जा रहा है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, घेराबंदी वाले इलाके में दो से तीन सक्रिय आतंकवादी फंसे हुए थे। बहुत मुश्किल रास्तों, खराब मौसम और जंगल के घने पेड़ों के बीच मोबाइल नेटवर्क या आम रेडियो सिग्नल ठीक से काम न करने की वजह से ऑपरेशन में थोड़ी देरी हुई। इधर, जिला प्रशासन ने इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की है। आम लोगों की सुरक्षा के लिए, अगले आदेश तक पर्यटकों को दूधपथरी और यूसमर्ग जैसी मशहूर जगहों पर जाने से सख्ती से मना किया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- जेंडर चेंज करा बना किन्नर, नाबालिग से शादी...जलती चिता से मांस खाने वाली 'लेडी अघोरी' को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, तांत्रिक ने बताया बहुत कुछ
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड