Jammu & Kashmir: राजौरी में गोली लगने से युवती घायल, अधिकारियों ने दी जानकारी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को 21 वर्षीय एक युवती अपने घर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को 21 वर्षीय एक युवती अपने घर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरधारी लाल की बेटी शिवानी सुंदरबनी स्थित अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से घायल हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि..
अधिकारियों ने बताया कि युवती को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में विशेष उपचार के लिए उसे जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि गोली दुर्घटनावश चली या युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें - दूध में देसी घी मिलाकर पीने से क्या फायदा होता है?
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)