J&K Accident: डोडा में भीषण सड़क हादसे में पुलिस हेड कांस्टेबल और पत्नी की मौके पर मौत, दो बच्चों की हालत नाजुक; नदी में गिरी कार

डोडा जिले के भद्रवाह में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jammu Kashmir Road Accident
डोडा में भीषण सड़क हादसा | Image: Republic

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हेड कांस्टेबल की कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसा भद्रवाह के बस्ती गांव के नजदीक की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रहे थे।

भद्रवाह इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, हादसा भद्रवाह के बस्ती गांव के निकट उस समय हुआ जब हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली अपनी आल्टो कार में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे।

अनियंत्रित होकर नदी में गिरी

हेड कांस्टेबल ने कार से नियंत्रण खो दिया और सड़क से फिसलकर पास की नदी में जा गिरी। हादसे में हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार उनके दोनों बच्चे भी इस भीषण दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पति-पत्नी की मौत

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल दोनों बच्चों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वे अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कार के नियंत्रण खोने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर की रसोई से लेकर रेस्टोरेंट तक गैस की किल्लत, 5 पॉइंट में समझें
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड