जम्मू-कश्मीर: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी, एक रसोइए की मौत

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गोली लगने से 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान जम्मू जिले के अखनूर इलाके के निवासी वासुदेव के रूप में हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Military operation in Jammu and Kashmir
सांबा में गोलीबारी | Image: PTI/ Representational

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गोली लगने से 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान जम्मू जिले के अखनूर इलाके के निवासी वासुदेव के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि वासुदेव सीमा क्षेत्र में कुछ निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी में रसोइये का काम करता था। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार देर रात रीगल सीमा चौकी क्षेत्र में हुई।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने वासुदेव को घुसपैठिया समझकर गोली मार दी।

Advertisement

वासुदेव के सहकर्मियों के अनुसार जब वह शौच के लिए अपने तंबू से बाहर गए थे इसी दौरान यह घटना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है।

अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी के. जंडियाल ने बताया कि घायल को रात करीब 11 बजे अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।

ये भी पढ़ेंः चुनाव में किसके साथ थे राजा भैया, सामने आई तस्वीर; कौशांबी में BJP को हराने वाले पुष्पेंद्र से मिले

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड