BIG BREAKING: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, कठुआ एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, 8 जवान घायल; 4 की हालत गंभीर

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Kathua Encounter
Kathua Encounter | Image: PTI

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। इस एनकाउंटर में सेना के 8 जवान भी घायल हुए हैं, जिसमें 6 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के है और 2 जवान भारतीय सेना से हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

कठुआ में सुरक्षाबलों को जेश के आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया। जुथाना के ऊपरी इलाकों में आतंकी छिपे हुए थे, जहां सर्च ऑपरेशन के जरिए सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की है। इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई जिसमें सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की

कठुआ में कुछ संदिग्ध आतंकियों की देखे जाने की हालिया घटनाओं को बाद सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी बीच सामने आया है कि कठुआ के जुथाना इलाके में कुछ आतंकवादी गतिविधि देखी गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। इसी बीच दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकवादियों को देखे जाने के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Advertisement

13 मार्च को कठुआ के हीरानगर में हुई गोलीबारी

23 मार्च को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हीरानगर इलाके में उस समय गोलीबारी की खबर मिली थी, जब सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे। इसके बाद जम्मू-कश्मीर (J-K) पुलिस और भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कोर की टुकड़ियों ने कठुआ के हीरानगर में खुफिया जानकारी के आधार पर एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने ईद की छुट्टी रद्द की तो मचा बवाल, मौलाना रिजवी आगबबूला

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड