मैं सो रहा था, जोरदार धमाके की आवाज आई और फिर..., BJP नेता मनोरंजन कालिया ने बताई आधी रात हुए विस्फोट की कहानी

मनोरंजन कालिया ने बताया रात करीब 1 बज रहे थे, मैं सो रहा था अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई। मुझे लगा कि ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ होगा मगर ये कुछ और था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
  Blast at Manoranjan kalia House Jalandha
नोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका | Image: ANI

पंजाब के जालंधर में पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर जोरदार धमाका हुआ है। सोमवार देर रात हुए हमले को लेकर आशंका जताई जा रही है कि उनके घर पर किसी ने ग्रेनेड फेंका है। धमाका इतना जोरदार था कि घर की खिड़कियां टूट गई। बाहर खड़ी कार को भी नुकसान हुआ है। BJP नेता ने खुद आधी रात में घर पर हुए विस्फोट की पूरी कहानी बताई है।


पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर सोमवार देर रात हुए धमाके से पूरा जालंधर दहल उठा है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात प्रशासन के तमाम आलाधिकारी मनोरंजन कालिया के घर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। CCTV फुटैज की जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद है। आशंका जताई जा रही है कि यह ग्रेनेड हमला था। मगर जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा। इस बीच बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने खुद आधी रात को हुए धमाके की पूरी कहानी बताई है।

मनोरंजन कालिया ने बताया आधी रात की पूरी कहानी

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि, रात करीब 1 बज रहे थे, जोरदार धमाके की आवाज आई। मैं सो रहा था, पहले तो मुझे लगा कि ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ होगा या बादलों गड़गड़ाहट की आवाज है। मैं अपने कमरे में लेटा रहा। बाद में मुझे ड्राइवर ने बताया गया कि धमाका हुआ है। इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। CCTV की जांच की जा रही है, फोरेंसिक विशेषज्ञ भी यहां मौजूद हैं।

पंजाब में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल

मनोरंजन कालिया ने पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि 100 मीटर की दूरी पुलिस स्टेशन है। लॉ ऑर्डर किसी भी सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है, मगर पंजाब में यह खत्म हो गया है। जो लोग पंजाब की शांति को भंग करना चाहते है उनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वो अब घर तक पहुंच रहे हैं। ये सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़े करते हैं।

Advertisement

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे

वहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा, रात करीब 1 बजे हमें यहां धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। हम CCTV पर भी नजर रख रहे हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और की साजिश थी।

CCTV में नजर आए संदिग्ध

जानकारी के मुताबिक, CCTV में सोमवार देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर आते दिखाई दे रहे हैं, जो कालिया के घर पर विस्फोटक फेंककर फरार हो गए। विस्फोटक उनके घर के अंदर खड़ी कार के पास जाकर गिरा और फिर जोरदार धमाका हुआ। धमाके से कार के साथ ही घर की खिड़कियां भी टूट गईं। जमीन पर गड्ढा भी हो गया है। पुलिस CCTV के आधार पर जांच में जुट गई है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आधी रात जोरदार धमाके से हिला जालंधर, BJP नेता के घर के बाहर ब्लास्ट

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड