Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में एनकाउंटर के तीसरे दिन सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश का आतंकी ढेर; ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के तीसरे दिन सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खबर है कि एनकाउंटर में जैश के एक आतंकी ढेर हो गया है। ऑपरेशन अब भी जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jammu Kashmir Encounter
Jammu Kashmir Encounter | Image: X (Representative)

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। किश्तवाड़ में जवानों और आतंकियों के बीच जारी एनकाउंटर में तीसरे दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया है। अब भी आतंकियों के घिरे होने की खबर है।

9 अप्रैल से किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। खुफिया जानकारी के इनपुट पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर भारी गोलीबारी की और फिर एनकाउंटर शुरू हो गया।

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के तीसरे दिन सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खबर है कि एनकाउंटर में जैश के एक आतंकी ढेर हो गया है। ऑपरेशन अब भी जारी है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है।

सेना का आया बयान

भारतीय सेना की 16 कोर ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 9 अप्रैल को छत्रू जंगल किश्तवाड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। उसी दिन देर शाम संपर्क स्थापित हुआ। आतंकवादियों को प्रभावी ढंग से घेर लिया गया और गोलीबारी शुरू हो गई। अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। प्रतिकूल इलाके और प्रतिकूल मौसम के बावजूद हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा अथक अभियान जारी है।

Advertisement

इससे पहले इनपुट मिलने के बाद बुधवार (9 अप्रैल) को उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। रामनगर के लारगर क्षेत्र के जोफर मार्टा गांव में यह एनकाउंटर हुआ था। यहां खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उधमपुर के रामनगर थाना क्षेत्र के जोफर गांव में आतंकवादियों ने जवाबी फायरिंग दी और फिर मुठभेड़ शुरू हुई थीं।

अमित शाह ने बैठक में दिए थे ये निर्देश

जान लें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान मंगलवार (8 अप्रैल) को श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति स्थापित करने और आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह ने आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं, घुसपैठ और आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती में आई कमी के लिए सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया।

Advertisement

अमित शाह ने कहा कि एरिया डोमिनेशन प्लान और जीरो टेरर प्लान को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाए। सभी एजेंसियों को समन्वित तरीके से काम करना जारी रखना चाहिए जिससे केंद्र शासित प्रदेश में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद मिले लाभ को बरकरार रखा जा सके और ‘आतंक मुक्त जम्मू-कश्मीर’ का लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल किया जा सके।

यह भी पढ़ें: ग्राउंड फ्लोर पर लॉकअप, बगल में इंटेरोगेशन रूम; NIA के 12 अधिकारी करेंगे तहव्वुर राणा से पूछताछ, होंगे ये सवाल

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड